April 25, 2024

सफाई कर्मचारी यूनियन ने संयुक्त-आयुक्त के समक्ष उठाया वेतन का मुद्दा

Faridabad \Alive News : 11 जुलाई नगर निगम फरीदाबाद सफाई कर्मचारी यूनियन ने सेवानिवृत कर्मचारियों का नगर निगम सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया।इस विदाई समारोह की मुख्य अतिथि संयुक्त-आयुक्त आशिमा सांगवान रही जिनके द्वारा कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए आशिमा सांगवान ने सेवानिवृत कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी और कहा कि भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सेवानिवृत कर्मचारियों के खातों में जीपीएफ और ग्रेज्यूटी की राशि भेज दी गई है।1

विदाई समारोह में विशेष रूप से उपस्थित नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान जयपाल हंस, लेखा शाखा के अधिकारी सतीश शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम में मंच का संचालन सोमपाल झिझोटिया ने किया।सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए संयुक्त-आयुक्त के समक्ष वेतन संबंधी मुद्दा उठाया।

इस मौके पर श्रीनंद ढकोलिया, नानकचंद, सुभाष फेटमार, सुदेश कुमार, जितेन्द्र, दान सिंह, देवेन्द्र मंझावली, राजू मंडोतिया, ताराचंद हंस, रगबीर चौटाला, महेश पहलवान, राम सिंह टांक, कृष्ण चिन्डालिया, बल्लू प्रधान, प्रेमपाल, अनिल भण्डारी, जगदीश बालगुहेर, देशराज डाबर, सूरज कीर, मास्टर वेदप्रकाश, रोहित, जयपाल, महेन्द्र, राजबीर चिन्डालिया, दीपक तमौली, जयसिंह, राजेन्द्र दहिया, ब्रजमोहन, विनोद सोदे, माया, ममता, कमलेश, शकुन्तला, किरण, रामवती सारन, ज्ञाना देवी, वीना सहित अनेकों कर्मचारी नेता उपस्थित थे।