March 29, 2024

समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगा स्लेजहैमर फाऊंडेशन: प्रदीप

फरीदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर शहर के एक औद्योगिक घराने स्लेजहैमर ने सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए एक ट्रस्ट की स्थापना की है। स्लेजहैमर फाऊॅडेशन के नाम से स्थापित किए गए ट्रस्ट के माध्यम से गरीब बच्चों एवं उनके परिवारों के उत्थान हेतु कार्य किए जाएंगे। यह जानकारी ट्रस्ट के चेयरमैन प्रदीप मोंहती ने एक प्रेस वार्ता में दी। मोंहती ने पत्रकारों को बताया कि वह पिछले एक साल से गरीब परिवार के लिए कार्य कर रहे हैं। अब वह अपने ट्रस्ट के माध्यम से इस कार्य को और अधिक गति देना चाहते हैं। मोंहती ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर को ग्रीन व क्लीन बनाना भी है। उन्होंने बताया कि सैक्टर-86 में सीनियर सैकेंडरी स्कूल खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें गरीब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सैक्टर 9 में वह एक प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रहे हैं, जिसमें 80 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है और महिलाओं को रोजगार के मद्देनजर सिलाई कढ़ाई, निशुल्क चिकित्सालय, एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस सैंटर का संचालन वह और उनकी पत्नी द्वारा किया जाता है।