April 20, 2024

सानिया की बहन के संगीत में सलमान ने किया जमकर डांस

इंडियन टेनिस सेंसेशन सानिया मिर्ज़ा की छोटी बहन अनम की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं।बीती रात हैदराबाद में संगीत का फंक्शन हुआ। इस फंक्शन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची जिसमें सलमान खान का नाम भी शामिल है। सानिया सलमान की फैमिली के काफी करीब हैं और दो साल पहले उनकी बहन अर्पिता की शादी में भी उन्होंने शिरकत की थी।

3

सलमान ने किया जमकर डांस…
संगीत सेरेमनी में पहुंचकर सलमान खान ने खूब डांस किया। उनके साथ परिणीति चोपड़ा और सानिया ने भी ठुमके लगाए। इनके अलावा अर्जुन कपूर, फराह खान, साउथ स्टार राम चरण तेजा सहित और भी स्टार्स पहुंचे। परिणीति चोपड़ा ने संगीत की कई फोटोज इंटरनेट पर शेयर की हैं। आपको बता दें कि सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम मिर्जा का निकाह अकबर राशिद से हो रहा है। अकबर राशिद हैदराबाद के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। यह शादी 19 नवंबर को हैदराबाद में होगी।