March 29, 2024

प्रियदर्शिनी चटर्जी ने जीता Miss India 2016,करेंगी PM मोदी के मिशन को पूरा

लखनऊ 11 अप्रैल : फेमिना मिस इंडिया 2016 का खिताब दिल्ली की प्रियदर्शिनी चटर्जी ने जीता है। फर्स्ट रनर अप बेंगलुरु की श्रुति कृष्णा और सेकेंड रनर अप लखनऊ की पंखुड़ी गिडवानी रहीं। पंखुड़ी अब मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट में भारत की तरफ से हिस्सा लेंगी।

पूरी करना चाहती हैं पीएम का मिशन
– फेमिना मिस इंडिया के कॉम्पटीशन के दौरान पंखुड़ी को मिस टैलेंटेड का टाइटल मिला था।
– वह स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ कर पीएम के मिशन को पूरी करना चाहती हैं।
– पंखुड़ी ने 10वीं क्लास से कथक सीखना शुरू कर दिया था।
– वह स्ट्रीट एनिमल्स के लिए भी काम करना चाहती हैं।
– वह घर-घर में टॉयलेट बनवाना चाहती हैं। इसके लिए उनकी सुलभ शौचालय के डॉयरेक्टर से बात भी चल रही है।
मिस इंडिया में होनी चाहिए ये खूबी
फाइनल में पंखुड़ी से पूछा गया कि मिस इंडिया में क्या खूबी होनी चाहिए। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मिस इंडिया का दिल साफ और उसे हंसमुख होना चाहिए, जिससे वह खुशियां बिखेर सके।
ला-मार्टिनियर कॉलेज की स्टूडेंट रही हैं पंखुड़ी
पंखुड़ी राजधानी के ला-मार्टिनियर कॉलेज की स्टूडेंट रही हैं। वह शुरू से ब्यूटी कॉन्टेस्ट में इंट्रेस्ट लेती रही हैं। उसने आईआईएम कॉलेज में हुए कैंपस प्रिंसेज ऑफ लखनऊ में हिस्सा लिया था। इसके बाद उनका सिलेक्शन मुंबई कैंपस के लिए किया गया। इसके बाद उन्हें फाइनल में एंट्री मिली।

12जर्नलिस्ट हैं पंखुड़ी के पिता
– उनके पिता जर्नलिस्ट हैं और मुंबई में काम करते हैं।
– पंखुड़ी की मां पेशे से फैशन डिजाइनर हैं और खुद का बुटिक चलाती हैं।
– लखनऊ के कैंट इलाके में उनकी फैमिली रहती है।
यशराज स्टूडियो में हुआ फाइनल
फेमिना मिस इंडिया का आयोजित मुंबई के यशराज स्टूडियों में किया गया। इसके जज पैनल में संजय दत्त, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, निर्देशक कबीर खान, एमी जैक्सन, मिस वर्ल्ड 2015 मिरिया लालागुना, सानिया मिर्जा, अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन शेन पीकॉक और एकता कपूर शामिल थी। वहीं, रंगारंग कार्यक्रम में शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ, सुनिधि चौहान, जैकलीन फर्नांडीज और शाहिद कपूर ने धमाल मचाया।