April 24, 2024

सुसाइड सीन की शूटिंग लोग समझते रहे एक्टिंग, इधर सच में निकलने लगी थी जान

Mumbai :  ‘बिग बॉस 9’ के विनर रहे प्रिंस नरूला उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब वे शो ‘बड़ो बहू’ में सुसाइड सीन की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सही समय पर टीम हरकत में न आती तो इस दौरान सच में प्रिंस की जान जा सकती थी। दरअसल, एक सीक्वेंस के तहत प्रिंस को शादी से बचने के लिए सुसाइड की कोशिश करते दिखाना था। इसके लिए उन्होंने अपने गले में फांसी का फंदा डाला। लेकिन तभी बैलेंस बिगड़ गया। और फिर सरक गया स्टूल…
बैलेंस बिगड़ने से वह स्टूल खिसक गया, जिस पर प्रिंस खड़े थे और फंदा उनके गले में फंस गया। अब तक वहां मौजूद लोग यही समझ रहे थे कि प्रिंस एक्टिंग कर रहे थे। लेकिन गले पर दबाव आने से उनकी धिग्गी बंधने लगी। हालांकि, जल्दी ही मामले को समझ टीम हरकत में आई और प्रिंस की जान बचा ली। बताया जा रहा है कि इस दौरान डायरेक्टर ने कैमरा बंद नहीं कराया। ताकि सीन परफेक्ट आ सके।

4

गले पर अब भी हैं फंदे के निशान
एक लीडिंग न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, प्रिंस ने बताया है कि सीन की शूटिंग के दौरान वे बहुत डर गए थे। वे इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि उनके साथ ऐसा कुछ भी हो सकता है।प्रिंस ने यह भी बताया कि फंदे के निशान अब भी उनके गले पर बने हुए हैं।

‘बिग बॉस’ ही नहीं इन शोज के विनर भी रहे हैं प्रिंस
प्रिंस ने ‘बिग बॉस 9’ ही नहीं जीता, वे ‘रोडीज X2’ और ‘स्प्लिट्स विला-8’ के विनर रहे हैं। चंडीगढ़ के रहने वाले प्रिंस ‘बढ़ो बहू’ में लीड एक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। 24 नवंबर को वे अपना 26 बर्थडे मनाएंगे।