April 19, 2024

स्मार्ट सिटी का ड्राफ्ट वेबसाइट पर होगा अपलोड

फरीदाबाद : निगम स्मार्ट सिटी के ड्राफ्ट को वेबसाइट पर अपलोड करेगा। इसे एमआईजीओ.इन पर किया जाएगा। टॉप-20 को लेकर नगर निगम ने तय मानकों के अनुसार तैयारी की है। लोगों को उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर अपना सिटी स्मार्ट कैसा दिखेगा। टॉप-100 में शामिल होने के बाद सभी की निगाहें अब आगे के कंपटीशन पर टिकी हुई हैं। हाल ही में केंद्रीय शहरी मंत्रालय द्वारा मांगे गए सुझाव राय में फरीदाबाद का संतोषजनक प्रदर्शन नहीं रहा था। सुझाव राय देने में यह शहर 20वें स्थान पर रहा था।

फिर से लोग देंगे सुझाव और राय
वेबसाइटपर अपलोड होने के बाद फिर से सुझाव राय लोगों से मांगा जाएगी। इन सुझावों राय को अहमियत भी दी जाएगी। इसे लेकर नगर निगम भी तैयारी में जुटा है। इसे शीघ्र अपलोड करने की तैयारी है। निगम ने शहर को तय मानकों के तहत बेहतर तरीके से डेवलप करने का ड्राफ्ट तैयार किया है। इसकी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

संगठनों ने भी चलाया अभियान
नगर निगम ने सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर भी अभियान चलाया था। लोगों को स्मार्ट सिटीजन की तरह व्यवहार की अपील की गई थी। इसके लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों आदि में भी पेंटिंग, एस्से राइटिंग आदि का आयोजन किया गया था। औद्योगिक, व्यापारिक अन्य सामाजिक संगठनों से सुझाव मांगे गए थे। इसे भी ड्राफ्ट में जगह दी गई है। लोगों के राय सुझाव के बाद भी ड्राफ्ट में बदलाव संभव है। एमआईजीओ.इन पर जाकर लोग अपना सुझाव राय दे सकते हैं। यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ड्राफ्ट को वेबसाइट पर अपलोड करने की तैयारियों को मूर्तरूप दिया जा रहा है। जहां लोग अपना सुझाव राय दे सकते हैं। बेहतर सुझाव राय को शामिल भी किया जाएगा।