March 28, 2024

स्वास्थ्य क्षेत्र में हरियाणा में निवेश की अपार सम्भावनाएं: विपुल गोयल

Palwal/Alive News : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सूचकों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकों की तुलना में हरियाणा में सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सूचकों में सुधार के लिए बेहतर कार्य किया गया है। हरियाणा सरकार प्रदेश को उत्तर भारत में मैडिकल हब के रूप में विकसित करने का विजन रखती है। स्वास्थ्य क्षेत्र में हरियाणा में निवेश की अपार सम्भावनाएं हैं। श्री सत्य सांई संजीवनी इन्टरनेशनल सैन्टर फॉर चाइल्ड हॉर्ट केयर एण्ड रिसर्च द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-२ पर स्थित मिलेनियम होटल में इन्टरनेशनल कॉफे्रंस ऑन चाइल्ड हैल्थ फॉर नेशनल एण्ड हयूमन डेवलेपमैंट का शुभारंभ करने के उपरांत अपने सम्बोधन में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य सूचकों में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। समानतापूर्वक, सस्ती, उत्तरदायी व प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं के परिणामस्वरूप भारत में शिशु मृत्यु दर व मातृ मृत्यु दर में कमी आई है। गत दो दशको के दौरान भारत का शिशु मृत्यु दर कम होकर ५३ तथा मातृ मृत्यु दर कम होकर १९० तक पहुंची है। ये दोनों दर औसतन वैश्विक दरों के समान हैं।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि उद्योग, वाणिज्य व व्यापार  को प्रोत्साहित करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने प्रदेश में एक उदार परिवेश उपलब्ध करवाया है। निवेशकों के लिए नियामकों का बोझ कम करने की दिशा में विभिन्न आवश्यक प्रक्रियाओं को सरलीकृत किया है। निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करने के लिए सेवा क्षेत्र की एक फोक्स सैक्टर के रूप में पहचान की जा चुकी है। हरियाणा सरकार की एक लक्षित सेवा क्षेत्र नीति प्रारंभ करने की योजना है। इंडो-यूके हैल्थकेयर द्वारा भारत में विश्व श्रेणी की स्वास्थ्य सेवा सुविधाएं स्थापित करने की रूचि दिखलाई।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने आशा व्यक्त की कि पलवल में स्थापित किए जा रहे श्री सत्य सांई संजीवनी इन्टरनेशनल सैन्टर फॉर चाइल्ड हॉर्ट केयर एण्ड रिसर्च सैन्टर बच्चों के ह्दय रोग चिकित्सा क्षेत्र में वरदान साबित होगा। उन्होंने इस सैन्टर द्वारा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य गतिविधियां तथा ग्रामीण क्षेत्र में रूलर हैल्थ स्क्रीन प्रोग्राम संचालित किए जाने की आशा की। इन्टरनेशनल कॉफे्रंस को सम्बोधित करते हुए भारत के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने यहां श्री सत्य सांई संजीवनी इन्टरनेशनल सैन्टर फॉर चाइल्ड हॉर्ट केयर एण्ड रिसर्च स्थापित करने पर श्री सत्य सांई हैल्थ एजूकेशन ट्रस्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार जारी रहनी चाहिए। उन्होंने सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में समाज के योगदान पर भी बल दिया। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक सुधीर राजपाल ने इन्टरनेशनल कॉफे्रंस में पावर पे्रजेन्टेशन के माध्यम से हरियाणा उद्यमिता विकास नीति-२०१५ की मुख्य विशेषताओं के बारे में अवगत करवाया।

हरियाणा के औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, भौगोलिक स्थिति तथा स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारियां दी गई। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त रूप में विवरण दिया। उन्होंने पलवल जिला क्षेत्र की राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलमार्ग तथा ईस्टर्न एवं वैस्टर्न पेरिफरल एक्सपे्रसवे से कनेक्टीविटी का जिक्र करते हुए कहा कि पलवल जिला क्षेत्र में औद्योगिक एव वाणिज्यक विकास की अपार सम्भावनाएं है। श्री सत्य सांई हैल्थ एजूकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सी. श्रीनिवास ने इन्टरनेशनल कॉफे्रंस को सम्बोधित करते हुए यहां स्थापित किए जा रहे श्री सत्य सांई संजीवनी इन्टरनेशनल सैन्टर फॉर चाइल्ड हॉर्ट केयर एण्ड रिसर्च के बारे में जानकारी देेते हुए कहा कि यह सैन्टर हरियाणा विशेषकर पलवल व फरीदाबाद में विश्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने सदैव प्रयास करता रहेगा। इस अवसर पर श्री सत्य सांई लोक सेवा संस्थानों के मुख्य परामर्शदाता बी.एन. नरसिम्हा मूर्थी, मुख्य अनुयायी मधुसुदन नायडू, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, पलवल के उपमण्डल अधिकारी(ना.)एस.के. चहल, पुलिस उपाधीक्षक अभिमन्यु व चिकित्सा विशेषज्ञ तथा अनेक अनुयायी मौजूद थे।