April 20, 2024

हरियाणा रेलवे की सभी परियोजनाएं संयुक्त सांझेदार कम्पनी से होंगी पूरी : मनोहर लाल

Kurushetra/Alive News : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार और रेलवे के बीच प्रदेश की सभी रेलवे योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम अब संयुक्त सांझेदार कम्पनी (ज्वाईंटवेंचर कम्पनी) द्वारा किया जाएगा। इस योजना के तहत ही हरियाणा के सभी रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने के साथ-साथ सम्बन्धित क्षेत्र की सांस्कृतिक महता की दृष्टि से विकसित किया जाएगा और कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के बाद लोगों को गीता का संदेश मिलेगा। इस स्टेशन पर भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के रथ को प्रतिबिम्बित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान शुक्रवार को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर मथुरा-कुरुक्षेत्र  गीता जयंती एक्सप्रैस ट्रेन को रवाना करने से सम्बन्धित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु, सांसद राजकुमार सैनी, राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डा. पवन सैनी, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूटिया ने मथुरा से कुरुक्षेत्र 298 किलोमीटर का सफर 7 घंटे 10 मिनट में पूरा करने वाली 12 बोगियों की एक्सप्रैस ट्रेन को झंडी देकर रवाना किया। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने कुरुक्ष्ेात्र रेलवे स्टेशन को उच्चस्तरीय सुविधाओं से लैस परियोजना का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल की गति से चलने वाले केन्द्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मात्र 15 दिन में ही छोटा निवेदन करने पर मथुरा-कुरुक्षेत्र ट्रेन शुरु करके अंतर्र्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाया है। इस ट्रेन के चलने से भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और कर्मभूमि कुरुक्षेत्र के लाखों श्रृद्धालुओं को फायदा मिलेगा।
उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के समक्ष मथुरा-कुरुक्ष्ेात्र का नाम गीता जयंती एक्सप्रैस रखने, दोनों शहरों में धार्मिक कार्यक्रमों, उत्सवों और मेलों के दौरान ट्रेन को 5 दिन की बजाए सातों दिन चलाया जाए और इस ट्रेन के ठहराव की सूची में वृंदावन को भी शामिल किया जाने की मांग को रखते हुए कहा कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय के विशेष प्रयासों से हरियाणा के सभी मानव रहित और मनुष्य सहित फाटकों पर अंडर पास और रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इससे हरियाणा के सभी फाटक समाप्त हो जाएंगे और प्रदेश फाटक रहित राज्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे और हरियाणा सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए है और दोनों की सहमती से संयुक्त सांझेदारी कम्पनी बनी है। इस कम्पनी के माध्यम से हरियाणा से सम्बन्धित रेलवे की तमाम परियोजनाओं और कार्यो को पूरा किया जाएगा। प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा और सभी रेलवे स्टेशनों को सम्बन्धित क्षेत्र की सांस्कृतिक महता की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसी कड़ी में कुरुक्ष्ेात्र रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के बाद पर्यटकों को गीता का संदेश मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने लाखों लोगों की मांग पूरी करने पर केन्द्रीय रेलमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्रेन के चलने से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। इस ट्रेन को अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान शुरु करके कुरुक्षेत्र को एक नई सौगात देने का काम किया है। हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान ही महोत्सव को मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के दौरान 18 हजार 473 बच्चों ने सामुहिक गीता पाठ कर विश्व रिकार्ड बनाने की तरफ कदम बढ़ाया है। इतना ही नहीं 574 जिलों से प्रतिनिधि अपने-अपने प्रदेश की वेशभूषा औरा अलग-अलग श£ोकों को कंठस्थ करने के साथ-साथ अपने प्रदेश की मिट्टी भी लेकर आए हैं। इस मिट्टी से ज्योतिसर गीतास्थली में ही राष्ट्र की एकता और अखंडता को दर्शाने वाली भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 दिसम्बर को महोत्सव के समापन अवसर पर 25 देशों में एक समय एक साथ लाखों लोग वैश्विक गीता पाठ करेंगे। इस कर्मभूमि की 48 कोस की परक्रिमा को विकसित किया जाएगा। श्रीकृष्णा सर्किट के तहत प्रथम चरण में करीब 100 करोड़ रुपए की राशि से ज्योतिसर, ब्रहमसरोवर, नरकातारी, सन्निहित सरोवर को विकसित किया जाएगा।
राज्य सरकार पर्यटन और धार्मिक यात्रियों को तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाने के लिए रियायत और सुविधाएं दे रही है। सरकार की तरफ से कैलाश मानसरोवर, सिंध यात्रा की तर्ज पर हजूर साहिब, ननकाना साहिब, पटना साहिब की यात्रा के लिए विशेष अनुदान देगी और वरिष्ठ नागरिकों को अनुदान के साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाएगी। केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव और मथुरा कुरुक्षेत्र ट्रेन को 10 से 15 वर्ष पहले शुरु हो जाना चाहिए था। अब केन्द्र सरकार ने महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का दर्जा और मथुरा-कुरुक्षेत्र रेल को शुरु करके लाखों लोगों की बहुत पुरानी मांग को पूरा किया है। कुरुक्षेत्र श्रृद्धा और प्राचीन संस्कृति को अपने आगोश में समेटने वाला पवित्र स्थल है। इस तीर्थ स्थल को मथुरा के साथ जोडक़र जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी वहीं युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इससे कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। हरियाणा में रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की जरुरत है। इस प्रदेश में विकास की अपार सम्भावनाएं है और आने वाले समय में निवेश के हिसाब से हरियाणा देश में सबसे अग्रिम श्रेणी में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से शत् प्रतिशत विकास हुआ है।
 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से संयुक्त सांझेदारी कम्पनी अब लोगों को रेल सुविधाएं मुहैया करवाने का काम करेगी। इससे ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित होंगे और प्रदेश का राजस्व और निवेश बढ़ेगा। निवेश बढऩे से यातायात के साधन बढ़ेंगे और कारोबार में इजाफा होगा। हरियाणा में रेलवे पटरियों के दोनों तरफ हरियाली और वातावरण शुद्धि के लिए राज्य सरकार के सहयोग से पेड़ लगाने का समझौता भी हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से चंड़ीगढ़ के 250 किलोमीटर की रेल पटरी पर ट्रैनों की स्पीड़ बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। अम्बाला रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने का काम किया जा रहा है। इसी तरह कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशनों को विकसित करने के लिए करोड़ों रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। सांसद राजकुमार सैनी ने रेलमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेल मंत्रालय कुरुक्षेत्र पर काफी मेहरबान है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से झांसा रोड़ रेलवे फाटक पर 26 करोड़ की लागत से आरओबी और ढोला माजरा-शाहबाद मारकंडा के बीच अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए 25 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है। उन्होंने सेक्टर 13 की तरफ रेलवे टिकट खिडक़ी को निरंतर खोलने की मांग भी रखी। राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप ने कहा कि इस टे्रन के चलने से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।
कुरुक्षेत्र पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाया जाए और पटरी के उपर पुल के साथ एक्सीलेटर भी लगाए जाएं। विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री और केन्द्रीय रेलमंत्री का कुरुक्षेत्र के लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव पर ट्रेन शुरु करने की सौगात देने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से गीता जयंती को अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव और मथुरा से कुरुक्षेत्र के लिए ट्रेन परियोजना को अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने शहरवासियों की 3 मांगों जिनमें बुजुर्ग व महिलाओं के लिए स्वचालित सीढियां, कटड़ा व व्यास को जाने वाली ट्रेन का ठहराव, सेक्टर 13 की तरफ रेलवे टिकट काउंटर को नियमित रुप से खोलने और छोटे रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण शामिल है, की मांग रखी है। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक एके पूटिया ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि इस ट्रेन के चलने से दोनों तीर्थस्थलों के पर्यटक अब सहजता से इन शहरों में आवागमन कर सकेंगे। इस रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा और करोड़ो रुपए की परियोजनाएं शुरु की जाएंगी।

इस मौके पर उपायुक्त सुमेधा कटारिया, आईजी एएस चावला, पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह, डीआरएम अरुण अरोड़ा, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, ब्लाक समिति चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, मास्टर महेन्द्र सिंह, श्याम लाल जांगड़ा, डा. शकुंतला शर्मा, सदस्य जीता रामपाल सहित अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

12 दिसम्बर से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी ट्रेन

मथुरा कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस ट्रेन 12 दिसम्बर  से सप्ताह में 5 दिन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन दोपहर 2 बजकर 55 निट पर चलेगी और रात्रि 9 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगी। इसी तरह अगले सुगह 5 बजकर 30 मिनट पर मथुरा से चलकर 12 बजकर 40 मिनट पर कुरुक्षेत्र स्टेशन पर पहुंचेंगी। दोनों शहरों के बीच 298 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए ट्रेन 7 घंटे 10 मिनट का समय लेगी। इस टे्रन में 12 डिब्बे होंगे, जिसमें 9 सामान्य, 2 चेयर कार व एक स्लीपर एसी डिब्बा होगा। सामान्य एक डिब्बे में 90 सीटे होंगी। यह टे्रन कुरुक्षेत्र से चलकर करनाल, पानीपत, सम्भालखा, सोनीपम, सब्जी मंडी, नई दिल्ली, हजरत निजामूद्दीन, फरीदाबाद, पलवल, कोसीकलां, छाता से होती हुई मथुरा पहुंचेंगी।