April 23, 2024

हरियाणा की वूमेन हॉकी प्लेयर्स ने अंपायर को दी गाली और हॉकी से कर दी धुनाई

लखनऊ : लखनऊ यूनिवर्सिटी में हो रही हॉकी टूर्नामेंट के दौरान विवाद हो गया। हरियाणा की वूमेन हॉकी प्लेयर्स ने अंपायर को जमकर गाली दी और हॉकी से पीटा। बताया जा रहा है कि प्लेयर्स अंपायर के डिसीजन से नाखुश थीं। हॉकी टूर्नामेंट में क्वॉर्टर फाइनल के अंपायर ऋषि कुमार ने बताया, लखनऊ की एलयू और कुरुक्षेत्र टीम के बीच मैच चल रहा था।

एलयू टीम ने 2 गोल किए थे, जबकि कुरुक्षेत्र की टीम ने सिर्फ एक ही गोल किया था। मैच के आखिर में कुरुक्षेत्र की टीम ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन मैंने गोल मानने से इनकार कर दिया। इस पर खिलाड़ी शिल्पा ने मेरे डिसीजन को गलत ठहराते हुए गाली देनी शुरू कर दी। इसके बाद पूरी कुरुक्षेत्र टीम ने गाली देना शुरू कर दिया।

यही नहीं, प्लेयर्स ने मुझे और अंपायर सुमित पाल को हॉकी से पीटा। गाली देने और मारपीट करने में कुरुक्षेत्र की कविता रानी, दीप्ति, नेहा शर्मा, परमजीत और भारती शर्मा का नाम शामिल है। किसी तरह खिलाड़‍ियों पर काबू पाया गया। प्रॉक्टर ऑफिस में आरोपी खिलाड़‍ियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

एलयू के एथलेटिक्स एसोसिएशन का क्या कहना है?
एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम को पांच साल के लिए बैन करने के लिए लिखा जा रहा है। इसके अलावा आरोपी खिलाड़‍ियों के रस्टीकेट किए जाने की मांग की जाएगी।

दो दिन पहले खिलाड़ी से छेड़छाड़ का आया था मामला
शनिवार को राजधानी में एक अखबार ने एक तस्वीर छापकर रोहतक की खिलाड़‍ियों से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया था। जिससे प्लेयर्स ने इनकार भी कर दिया था। लड़कियों का कहना है कि उनके साथ कोई छेड़खानी नहीं हुई। बिना बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है।