April 20, 2024

हॉकी स्टार पाकिस्तानी लड़की के इश्क़ में गिरफ्तार

Chandigarh/Alive News : हॉकी स्टार मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को 1 दिसंबर से शुरू हो रही हॉकी वर्ल्ड लीग के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। मनप्रीत अपना लकी चार्म अपनी गर्लफ्रेंड को मानते हैं। ये हैं इनकी लव लाइफ से जुड़ी कुछ बातें…

– हॉकी फैन्स को मनप्रीत की शादी का काफी समय से इंतजार है, लेकिन वे अभी इस मूड में नहीं है। मेरा पूरा फोकस गेम पर है। मैं किसी भी तरह से इससे फोकस हटाना नहीं चाहता। हॉकी मेरा पहला प्यार है। शादी कब करनी है और कब नहीं, इसका फैसला परिवार करेगा।

पाकिस्तान से मैच खेलने के बाद इली से हुई थी पहली मुलाकात …
– मनप्रीत और इली की पहली मुलाकात 2012 में मलेशिया में हुई थी। सुल्तान ऑफ जोहर कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के बाद मनप्रीत इली से पहली बार मिले थे। इली हॉकी को लेकर बहुत पैशनेट हैं। पहली नजर में ही मनप्रीत इली को अपना दिल दे बैठे। इसके बाद मनप्रीत ने स्टेडियम में ड्यूटी कर रहे अफसर से इली का नंबर लिया और उनसे मिलना-जुलना शुरू किया।

– दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए कॉन्टैक्ट में रहे। बाद में शादी का फैसला लिया। उन्होंने प्लान किया था कि शादी के बाद इली पंजाब में रहेंगी और उनका नाम परिवार ने सीरत रखा था। पाकिस्तानी पिता और मलेशियाई मां की बेटी इली को पंजाबी और हिंदी, दोनों ही भाषाएं आती हैं।

टीम इस प्रकार है
गोलकीपर: आकाश अनिल चिकते, सूरज कारकेरा।
डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, दिपसान तिर्के, वरुण कुमार, रुपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा।
मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंग्लेसाना सिंह (उप-कप्तान), एसके उथप्पा, सुमित, कोथाजीत सिंह।
फॉरवर्ड : एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत।