April 26, 2024

होली पर किया जाता है सभी बुराईयों का दहन:महेन्द्र प्रताप

Alive News/ Faridabad,21 March: होली पर्व एकता में अनेकता और अनेकता में एकता का त्यौहार है। इसे अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक माना जाता है। भक्त प्रहलाद की सच्चाई की इस दिन जीत हुई थी और बुराई का प्रतीक होलिका का दहन किया गया था, जिसके उपलक्ष्य में होली के अवसर पर सभी बुराईयों का दहन किया जाता है।

उक्त वक्तव्य पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने एसजीएम नगर में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक अधिकार संगठन के अध्यक्ष जयपाल चंदीला ने किया जबकि मंच संचालन कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष विजयपाल चंदीला ने किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित नागर, कांग्रेस सेवादल के हरियाणा प्रभारी अक्षय कुमार, जयसवाल, प्रथम महापौर सुबेदार सुमन, कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि होली पर्व साल का अंत और नए साल की शुरूआत के रूप में मनाया जाता है। होली पर आपसी भेदभाव, सामाजिक अलगाव व बुराईयां का दहन किया जाता है और समाज में नए विचारों का सृजन होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल मे बडख़ल विधानसभा में सभी विकास कार्यों को मिलाकर करीब 800 करोड़ रुपए को कार्य हुए, जोकि फरीदाबाद के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र के बलिदान दिया, कांग्रेस आजादी की बुनियाद है और सभी धर्म के लोगों ने कांग्रेस के साथ मिलकर आजादी में बलिदान दिया था।

4c92a01e-1894-4243-a275-2ffaa435b939

महेन्द्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस की सोच राष्ट्रवादी है और वह राष्ट्र के लिए सत्ता का त्याग कर सकती है जबकि अन्य पार्टियों में ऐसा नहीं है। वो अपने हित स्वार्थ की सिद्धी के लिए राष्ट्र की कुर्बानी दे सकती हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधायक ललित नागर ने कांग्रेस कार्यकाल में चौ. महेन्द्र प्रताप द्वारा किए गए करीब 800 करोड़ के विकास कार्यों का जमकर बखान किया और क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जो देश का, समाज का भला कर सकती है। जनता भाजपा को बेहतर समझ चुकी है और भाजपा के डेढ़ साल मे कराए गए विकास कार्यों का आंकलन कांग्रेस शासनकाल से कर सकती है। कांग्रेस सेवादल हरियाणा के प्रभारी अक्षय जयसवाल ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली सभी धर्मों का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल देश की संस्कृति को एक रंग का चोला पहनाना चाहते हैं, जिससे देश की संस्कृति एवं एकता का विनाश हो जाएगा। इससे पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में होली के रसिया व गीत गाए गए और फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियो को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षाविद ,भारतभूषण आर्य, विनोद कौशिक, आर के अरोड़ा, ओमप्रकाश शर्मा ,महेश अग्रवाल,सुरेन्द्र कुमार दुगगल,आदि उपस्थित थे।