April 26, 2024

कलश यात्रा में 501 महिलाओं ने की परिक्रमा

Faridabad/Alive News : आदि नाथ दिगम्बर जैन मंदिर डबुआ कालोनी में पंचकल्याणक का शुभारंभ धुमधाम से हुआ। इस अवसर पर अजय जैन ने झण्डा रोहण कर एवं एस.डी.जैन ने दीप प्रज्जविल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडप का उद्घाटन मनोज चंदन विदिसो द्वारा किया गया।

इस मौके पर बैंड-बाजा, रथो एवं घुड़सवारी के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 501 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे क्षेत्र की परिक्रमा की। कलश यात्रा में उपस्थित जैन समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। इस कलश यात्रा के साथ चार घुड़सवार जैन ध्वजा लेकर आगे आगे चल रहे थे। दो रथों पर भगवान की प्रतिमाएं भी विराजमान थी।

इनमें से एक रथ को सभी उपस्थित श्रृद्धालु खींच रहे थे। तत्पश्चात मुनिश्री मंगलानंद जी का प्रवचन हुआ। जिसमें उन्होंने धार्मिक श्रृद्धा एवं अंहिसा पर बल दिया। कार्यकम के पश्चात मंगल आरती की गई। पांडाल में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में आदि धाम लाल मंदिर के प्रधान आई.एस.जैन, अरूण जैन दिल्ली वाले, अशोक जैन सचिव, प्रमोद जैन कोषाध्यक्ष, निर्मेश जैन युवा मंडल, विनीत जैन, गौरव जैन, सोरभ , पुुनीत, मनोज गंगवाल, मुकेश जैन, योगेश, का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।