April 19, 2024

10 विद्यार्थी दूसरों की जगह दे रहे थे परीक्षा, फ्लाइंग देख भागे

10 विद्यार्थी दूसरों की जगह पेपर दे रहे थे। बोर्ड फ्लाइंग ने उन्हें पकड़ लिया और उनके खिलाफ केस भी बना दिया। इसके अलावा पांच विद्यार्थियों के पास नकल की पर्चियां मिली। 

Fatehabad/Alive News : हरियाणा शिक्षा बोर्ड की जब से परीक्षा शुरू हुई है तब से नकल रूकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा सख्ती दिखाने के बाद केस भी अधिक आ रहे है। लेकिन कुछ विद्यार्थी इन अधिकारियों की नजर से भी बच जाते है। बुधवार को दसवीं की साइंस की परीक्षा थी। साइंस में बच्चे इतने कमजोर थे कि 10 विद्यार्थी दूसरों की जगह पेपर दे रहे थे। बोर्ड फ्लाइंग ने उन्हें पकड़ लिया और उनके खिलाफ केस भी बना दिया। इसके अलावा पांच विद्यार्थियों के पास नकल की पर्चियां मिली। इन विद्यार्थियों ने अपने पेपर बोर्ड के नीचे पर्चियां छिपा रखी थी। चेयरमैन फ्लाइंग ने परीक्षार्थी को पकड़ा, पर्ची मुंह में डाली, टीम सदस्य की ऊंगली मरोड़ भागा.

जो दूसरों की जगह पेपर दे रहे थे। इन विद्यार्थियों को पकड़कर उनके खिलाफ केस भी कर दिया गया। इसके अलावा जिन बच्चों के साथ पर वे पेपर दे रहे थे उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इसके अलावा एसडीएम फ्लाइंग ने फतेहाबाद के सरकारी स्कूल में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान तीन विद्यार्थी फर्जी मिले। टीम ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई की।

डीईओ की फ्लाइंग ने ओमनिवास स्कूल व नागपुर में भी छापेमार कार्रवाई की। जहां एक विद्यार्थी फर्जी मिला। फतेहाबाद में दूसरी बार है कि इतनी संख्या में विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए है। इससे पहले दो दिन पूर्व भी 15 विद्यार्थी पकड़े गए थे। लेकिन इस बार 10 विद्यार्थी ऐसे मिले जो दूसरी की जगह पेपर दे रहे थे। इसके अलावा पांच विद्यार्थियों ने पेपर बोर्ड में तो कही कमीज में पर्ची छिपा रखी थी। इसके अलावा एक विद्यार्थी की पेंट से भी पर्ची मिली।

-बुधवार को साइंस की परीक्षा थी। पहली बार हुआ कि 10 बच्चे दूसरों की जगह पेपर दे रहे थे। इसके अलावा पांच विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। जिले में अलग अलग जगहों पर पांच बच्चों को नकल करते हुए पकड़ा गया।
-रामकुमार, नियंत्रक शिक्षा बोर्ड फेहाबाद।