April 20, 2024

15 की उम्र में 90 साल के दिखने वाले निहाल की मौत

मुंबई 4 मई : देश में प्रोजेरिया के फेस रहे निहाल बिटला की 15 साल की उम्र में मौत हो गई है। निहाल के जरिए ही भारत में प्रोजेरिया का पहला केस सामने आया था। निहाल तब सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे, जब 2009 में मूवी ‘पा’ बनी थी। इस मूवी में अमिताभ बच्चन ने निहाल की तरह प्रोजेरिया से पीड़ित बच्चे का रोल किया था। 15 साल की उम्र में दिखता था 90 साल का…
– निहाल की उम्र महज 15 साल थी लेकिन इस बीमारी के कारण वह 90 साल का दिखता था।
– मुंबई के इस लड़के की मौत सोमवार को तेलंगाना में उसके होम टाउन में हो गई। वह वहां फैमिली के साथ शादी में गया था।
– उसी दौरान उसे ब्रेन स्ट्रोक हुआ। करीम नगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

आमिर का था फैन, हुई थी मुलाकात
– निहाल आमिर खान का बहुत बड़ा फैन था।
-उसने कहा था कि वह आमिर से मिलकर ‘तारे जमीं पर’ फिल्म के लिए उन्हें थैंक्यू कहना चाहता है। इसी के बाद आमिर ने उससे मुलाकात भी की थी।
– निहाल को रोबोट्स और पेंटिंग का बेहद शौक था।

Untitled-1

क्या है प्रोजेरिया?

– प्रोजेरिया एक बहुत दुर्लभ हैरीडेटरी बीमारी है। इसमें एक बच्चे का शरीर नॉर्मल इंसान की तुलना में आठ गुना ज्यादा तेजी से बूढ़ा होता है।
– प्रोजेरिया से पीड़ित अधिकतर बच्चे एवरेज 14 साल की उम्र में हार्ट से जुड़ी बीमारियों की वजह से मर जाते हैं।
– प्रोजेरिया के सिम्पटम्स में शरीर का न बढ़ना, वजन और बालों का कम होना, त्वचा बुजुर्गों जैसा होना, हिप डिस्लोकेशन, जोड़ों में जकड़न आदि है।
– दुनियाभर में करीब 300 बच्चे इस बीमारी का शिकार हैं।