April 20, 2024

शालीमार में शुरू हुई जीवा आयुर्वेद की नई क्लीनिक

New Delhi : प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य और जीवा आयुर्वेद के निदेशक डॉ. प्रताप चौहान ने आसानी से विश्वनीय आयुर्वेदिक उपचार और औषधियां उपलब्ध कराने के लिए शालीमार बाग में एक नया क्लीनिक शुरू किया। इसके शुभारंभ के अवसर पर डॉ. प्रताप चौहान ने क्लीनिक में मरीजों को व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया।

जीवा आयुर्वेद अभी 15 लाख लोगों तक पहुंचता है, और इसके आगामी क्लीनिकों के शुरू होने से अब जल्द ही 20 लाख लोगों तक इसके पहुंचने की उम्मीद है। नए क्लीनिक का उद्देश्य शालीमार बाग, अशोक नगर और इसके आसपास के क्षेत्र के लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

जीवा आयुर्वेद के पहले से ही रोहिणी और पीतमपुरा में क्लीनिक हैं। नया क्लीनिक जीवा आयुर्वेद के मौजूदा उत्तर दिल्ली के क्लीनिकों की सेवाओं में भी योगदान करेगा।
इसके शुभारंभ के अवसर पर जीवा आयुर्वेद के निदेशक डॉ. प्रताप चौहान ने कहा, ‘‘आयुर्वेद सार्वभौमिक है। दुनिया भर के सभी मनुष्य एक समान हैं और आयुर्वेद राष्ट्रीयता या जाति से परे बहुत कम कीमत पर किसी भी व्यक्ति को ठीक कर सकती है।

आयुर्वेद ‘सर्वे भवंतु निरामया’ की फि लास्फ ी में विश्वास करता है और इसे ध्यान में रखते हुए जीवा आयुर्वेद टेली कंसल्टेशन, टेलीविजन कार्यक्रमों और हमारे क्लीनिक नेटवर्क के माध्यम से पूरे भारत में लाखों लोगों तक पहुंचता है। हम न केवल मरीजों का इलाज कर रहे हैं, बल्कि ज्ञान का प्रसार भी कर रहे हैं। जिससे लोग रोग से बच सकते हैं और बीमारियों से दूर रह सकते हैं।’’

वर्षों से जीवा आयुर्वेद अपने प्राचीन सिद्धांतों को कायम रखते हुए आयुर्वेद को तकनीकी नविचारों के साथ सशक्त बनाता रहा है। जीवा आयुर्वेद द्वारा पेश किया गया एक विशिष्ट दृष्टिकोण है जो आयुर्वेदिक डॉक्टरों को रोगियों में प्रभावी ढंग से रोग का पता लगाने और उपचार करने में सशक्त करता है। यह पारंपरिक आयुर्वेद, आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान और निष्कर्षों का सबसे अच्छा मिश्रण है। तकनीकी ज्ञान का सहजता से इस्तेमाल करते हुए, आयुनीक संपूर्ण व्यक्तिगत उपचार और देखभाल प्रदान करता है।

शालीमार बाग के नए क्लिनिक में दो चिकित्सक कक्ष होंगे। इस तरह एक ही छत के नीचे, रोगी व्यक्तिगत उपचार, दवाइयां और जीवा आयुर्वेद के विभिन्न वेलनेस उत्पादों को प्राप्त कर सकेंगे। ये सेवाएं सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध होंगी और यह क्लीनिक सप्ताह के सभी सातों दिन खुला रहेगा। मरीजों की संख्या के आधार पर और जरूरत के अनुसार, जीवा आयुर्वेद इलाज करने वाले और इलाज के बजाय किसी अन्य कार्य में शामिल कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाएगा।