April 23, 2024

सर्वजातीय सामूहिक विवाह बंधन में बंधें 50 जोड़े

फरीदाबाद : महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 16वां सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से किया गया। बारात अग्रसेन भवन सेक्टर-19 से ओल्ड फरीदाबाद की मार्किट से होती हुई बैण्ड बाजे, आतिशबाजी, कृष्ण-राधा, शंकर-पार्वती की सुंदर झांकियों के साथ दशहरा मैदान सेक्टर-16ए फरीदाबाद में पहुंची।

प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने आए हुए सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पूरे हिन्दु रीति-रिवाज से दुल्हा-दुलहन की जयमाला व फेरे करवाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे.पी.गुप्ता वाइस चेयरमैन क्राउन ग्रुप, परम सानिध्य बी.एम. जिंदल, बाल मुकुंद गर्ग, धनेश गुप्ता, कु.सुमन यादव अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, नितेन्द्र भाईजी, गोपाल गर्ग, एम.पी.रूंगटा, आर.सी.खंडेलवाल, हेमचंद गोयल, कमल जैन, प्रमोद गुप्ता, डॉ.अजय तिवारी भारतीय प्रवासी परिषद, प्रदीप गुप्ता संयोजक यमुना रक्षक दल, मूलचंद मित्तल, देवेन्द्र गोयल, नानक चंद बंसल, प्रहलाद गोयल, मुकेश गर्ग, बी. एल. अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, ओ.पी. भाटी, पंकज सिंह आदि मौजूद थे। महासचिव संजीव कुशवाहा ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया।

मंच संचालन युगल मित्तल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक अनिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंघल, उपप्रधान तेजपाल गर्ग, बलराज गुप्ता, युगल मित्तल, सचिव पी.सी. गुप्ता, विजय बंसल, बाल किशन मंगला, केदारनाथ अग्रवाल, प्रचार सचिव पं. मनीष शर्मा, शिवकुमार मंगला, पवन गर्ग, गोपाल कंसल, रजत गोयल, शिवकुमार कंसल आदि की भूमिका रही।