April 26, 2024

प्रकृति की पूजा कार्यक्रम में छात्रों ने लगाए 50 पौधे

Faridabad/Alive News : एन.आई.टी में अनाथ बच्चों के छात्रावास में ‘प्रै फॉर नेचर’ संस्था द्वारा बच्चों को प्राकृतिक की पूजा व पौधे लगाने का विशाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान रेनू राजन भाटिया ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि जालंधर से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी शिवम हंस ने शिरकत की।

विशेष अतिथि बन्नुवाल बिरादरी के प्रधान राकेश भाटिया, बेटी बचाओ के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद, राष्ट्रीय सचिव सीमा शर्मा और लायंस क्लब के प्रधान अनुराग गर्ग उपस्थित थे। इस मौके पर 50 पौधे भी लगाए गए तथा कार्यक्रम मे लायंस कल्ब ने भी अपना सहयोग दिया।

सभा को संबोधित करते हुए स्वामी शिवम हंस ने बताया कि पौधे हमको जीवन देते हैं, प्राकृतिक के बिना संसार की रचना भी नही की जा सकती। जिस तरह हम भगवान का धन्यवाद करते हैं, उसी तरह हमें जीवन देने वाले प्रकृति का भी धन्यवाद करना चाहिए।

इस मौके पर शशी भाटिया, खुशी अरोड़ा,अनुराग गर्ग, शीतल भाटिया, मोनिका मीनू, संजय अरोड़ा, संजीव ग्रोवर, नीरज खन्ना,जनक भाटिया, प्रभा रतरा, विभू भाटिया, निर्मल गर्ग, सरोज खन्ना, उमेशअरोड़ा, बकूल अरोड़ा, शिखा अरोड़ा, रिनखल भाटिया आदि उपस्थित थे।