April 26, 2024

धूमधाम से निकली 55 दूल्हों की बारात

Faridabad/Alive News : महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 17वां सर्वजातीय 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से किया गया। बारात अग्रसेन भवन सेक्टर-19 से ओल्ड फरीदाबाद की मार्किट से होती हुई बैण्ड बाजे, भगवानों की सुंदर झांकियां के साथ दशहरा मैदान सेक्टर-16ए फरीदाबाद में पहुंची।
20-fbd-1a
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री विपुल गोयल व विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, अजय अग्रवाल, बी.एम. जिंदल, जे.पी. गुप्ता क्राउन गु्रप, अनिल गुप्ता, अजय तिवारी, कुंदन सिंह, अमर चन्द मंगला, प्रेम किशन आर्य पप्पी, अशोक तंबाकू वाले, योजना यूपी उपाध्यक्ष नितेन यादव, महंत अरुप गुप्ता, संत गोपाल गुप्ता, मुकेश शास्त्री, पंकज पाराशर आदि अतिथियों का स्वागत प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल व संरक्षक अनिल गुप्ता ने किया। मंच संचालन युगल मित्तल ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंघल, वरिष्ठ उपप्रधान तेजपाल गर्ग, महासचिव संजीव कुशवाहा मौर्य, पी.सी. गुप्ता, वी.एम. अग्रवाल, विजय बंसल, जे.पी. बंसल, बाल किशन मंगला, बलराम गुप्ता, पवन गर्ग, गिरीश मित्तल, राम गोपाल कंसल, रजत गोयल, प्रचार सचिव केदारनाथ अग्रवाल, प्रमोद गोयल, शिव प्रसाद मुनीम, गिरिजा शंकर, पं. मनीष शर्मा आदि कार्यकर्ताओं की भूमिका रही।