April 25, 2024

नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में 68 बच्चों का चयन

Faridabad/Alive News : एस.के. सेल्फ डिफेंस एकडमी की तरफ से एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन बचपन प्ले स्कूल सैक्टर-82 में किया गया। इस प्रतियोगिता में करीबन 250 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें 68 बच्चों का चयन नेशनल कराटे चैम्पियनशिप बड़ौदा (गुजरात) के लिए किया गया। बच्चों को प्रतियोगिता की बारीकियों को सिखाया गया।

कार्यक्रम के आयोजक सुरेन्द्र खोड़ीवाल ने आए हुए अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर, पार्षद नरेश नम्बरदार ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा मंच का संचालन संजीव कुशवाहा द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, एडवोकेट पंकज पाराशर, पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली, एडवोकेट उदयवीर नागर, एडवोकेट एम.पी. नागर, मनीष शर्मा, डा. वीरेन्द्र शास्त्री, एडवोकेट होशियर सिंह, धर्मेन्द्र, प्रो. अशोक सिंह, जीवन, सुब्रत, आकर्षक, विख्यात, पिंकी, ललिता गुलाटी आराधना मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।