April 24, 2024

शनि मन्दिर में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजित

Faridabad/Alive News : सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन सिद्ध श्रीसंकटमोचन शनि मन्दिर भारत कालोनी स्थित चांदी वाला बाग सैक्टर-87-88 के मास्टर रोड़ पर आयोजित की जा रही है। जिसमें कथा व्यास आचार्य श्री नारेन्द्र जी महाराज और कथा में सानिध्य धर्माचार्य श्रीअशोक शास्त्री महाराज द्वारा किया जा रहा है।

श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक के बारे में जानकारी देते हुए श्री अशोक शास्त्री जी महाराज ने बताया कि कथा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर हरि इच्छा तक हर रोज 12 सितम्बर तक चलेगी। और मंगलवार 12 सितम्बर को ही यज्ञ एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ के आयोजक श्री नमृदा परमार्थ प्रचार ट्रस्ट है। तथा श्रीगुरू चित्रकुट ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र के सौजन्य से कथा का संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि कथा सुनने से मनुष्य को कई जन्मों का पुण्य प्राप्त होता है।