April 26, 2024

91 वर्ष की उम्र में किया स्वर्गवासी शान्ति देवी ने नेत्रदान

Faridabad/Alive News : क्या हुआ यदि हमारे पास मंदिरो में, मस्जिदो मे, गुरुद्धारो मे, गिरजाघरो मे चढ़ाने के लिए धन दौलत नही है। लेकिन यदि हम मरणोपरांत नेत्रदान करते है तो हम ज्यादा पुण्य कमायेंगें। ऐसी सोच वाले पलवल के न्यू कालोनी की वयोवृद्ध समाज सेवीका शान्ति देवी का 91 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। पलवल डोनर्स क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लायन विकास मित्तल ने बताया कि स्वर्गवास के बाद उनकी सुपुत्री सरोज विरमानी और दामाद कृष्ण लाल विरमानी ने अपनी माँ की इच्छानुसार पलवल डोनर्स क्लब ” ज्योतिपुंज” की मदद सें दिल्ली स्थित वेणु नेत्र संस्थान को नेत्रदान करवा दिये। लगभग दो वर्ष पुर्व दिवगंत पुण्यात्मा की छोटी बहन यशोदा देवी भुटानी ने भी मरणोपरांत अपने नेत्रदान करके कई लोगो के जीवन का अन्धकार दुर किया था।

इस नेत्रदान में पंजाबी सभा के पुर्व प्रधान और आर्यनेता कृष्ण कुमार भुटानी, पलवल डोनर्स क्लब की सहसंयोजक वीरा अल्पना मित्तल, बलराम का विषेश सहयोग रहा। इस अवसर पर समाजसेवी लाजपत राय भुटानी, शीना भटीजा, ईश्वर देवी बत्रा, सुरेश भाटिया, धर्म देवी सचदेवा आदि के अलावा आर्य समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।