April 25, 2024

ऑस्ट्रेलियाई समुद्र में अचानक नाव के सामने आ गई 40 टन वजनी व्हेल, फिर क्या हुआ

सिडनी:  ऑस्ट्रेलियाई समुद्र में बोटिंग कर रहे कुछ लोग उस समय बुरी तरह घबरा गए जब उनकी नाव से ठीक कुछ फीट की दूरी पर एक विशालकाय ब्लू व्हेल अंगड़ाई लेती हुई समुद्र से बाहर आ गई। एक शौकिया फोटोग्राफर 52 वर्षीय जॉन गुडरिज ने इस घटना को अपने कैमरे में भी कैद किया। क्या कहा फोटोग्राफर ने…

फोटोग्राफर जॉन गुडरिज ने बताया कि जब उन्होंने यह तस्वीर खींची उस समय एक बोट बीच से समुद्र के अंदर की ओर जा रही थी। ठीक उसी समय नाव से कुछ फीट की दूरी पर ही एक ब्लू व्हेल अचानक समुद्र में गोते लगाते हुए बाहर आ गई। अगर चंद मिनट बाद वह व्हेल अंगड़ाई लेती तो नाव सवार सारे लोग मारे जाते। व्हेल पर स्टडी करने वालों के मुताबिक इस व्हेल का वजन करीब 40 टन से ज्यादा का था

4.

जॉन ने कहा कि मैं खुशकिस्मत था कि मेरी नाव उस वक्त काफी दूर थी और मुझे यह आश्चर्यचकित कर देने वाली तस्वीर लेने का मौका मिला। इसी तरह की घटना कुछ वक्त पहले कैलिफोर्निया के समुद्र में भी घटी थी, जब एक युवक पैडल बोटिंग कर रहा था और इतनी ही विशाल व्हेल उसके सामने आ गई थी। हालांकि, व्हेल की चपेट में आने वाले उस शख्स की भी जान बच गई थी, क्योंकि व्हेल ने उसे शिकार नहीं बनाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इतनी बड़ी व्हेल बीच के इतने नजदीक आसानी से नहीं दिखती।