April 26, 2024

गीता रूपी संदेश आज भी पूर्णत: प्रसांगिक व चरतार्थ है : बख्शीश सिंह

Faridabad/Alive News : तीन दिवसीय जिला सतरिय गीता जयंती महोत्सव एवं प्रदर्शनी का आज हरियाणा सरकार के मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि पधारकर विधिवत उद्घाटन आयोजन स्थल हुड्डा कन्वेंशन सेंटर सेक्टर 12 में किया। उन्होंने यहां पर लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ रिबन काटकर किया और सभागार में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन दीपशिखा प्रज्वलित करके किया।  इस मौके पर उपायुक्त चंद्रशेखर, अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, एफआईए के प्रधान नवदीप चावला, उपप्रधान प्रधान ऋषि अग्रवाल, बीआर भाटिया, डी एल एफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान जे पी मल्होत्रा, हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महासचिव रवि वासुदेवा, एफ़ आईए  के पूर्व प्रधान सजन जैन, लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मनोज रुंगटा व दीपक नासवा प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

बख्शीश सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद्भागवत गीता एक शास्त्र ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए विचित्र दर्शन के समान है। लगभग पांच हज़ार वर्षों पूर्व भगवान कृष्ण द्वारा महाभारत युद्ध के मौके पर महायौदा अर्जुन को दिया गया गीता रूपी संदेश आज भी पूर्णत: प्रसांगिक व् चरतार्थ है और हमेशा रहेगा। हम सभी को गीता का ज्ञान हासिल करके अपने जीवन को अंधकार से उजाले की तरफ ले जाने का प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले गीता जयंती का आयोजन केवल धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र तक ही सीमित रहता था परंतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में बनी मौजूदा भाजपा सरकार के प्रयासों व पहल पर आज प्रदेश के सभी जिलों के अलावा विश्व के लगभग 25 देशों में भी मनाना शुरु किया गया है।
बख्शीश सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता जयंती ,योग दर्शन व अनेक प्रकार के अच्छे कार्यों से विश्व में भारत वर्ष का नाम ऊंचा किया है। उनके द्वारा नोट बंदी का निर्णय ऐतिहासिक है इस से देश का आम गरीब नागरिक भी सफलता की ओर अग्रसर होगा। सिंह ने लोगों से गीता सार को अपनाने की अपील की। उन्होंने अपने निजि कोष से स्कूली बच्चों को 51 हज़ार रुपए  देने की घोषणा की। उपायुक्त चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि का स्वागत व्यक्त करते हुए जिला सतरिय कार्यक्रम बारे विस्तृत जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी स्कूली बच्चों को मुख्य अतिथि  सिंह ने समर्ति चिन्ह भेंट करके  सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला के अनेक अधिकारी उद्यमी एवम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।