April 23, 2024

नारी सशक्तिकरण पर कवि गोष्ठी का आयोजन

Faridabad/Alive News : विमन टी.वी.इंडिया आर्गेनाइजेशन ने नारी कलम कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद में पहली बार कवि गोष्ठी का आयोजन किया। संस्था द्वारा फरीदाबाद में किया गया पहला कदम था। संस्था की पदाधिकारियों ने बताया कि महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए बनाई गई विमन टी.वी. नारी के मन की अभिव्यक्ति का एक स्वतन्त्र प्रयास है, जहां हर नारी स्वतन्त्रतापूर्वक अपने विचारों को व्यक्त कर सकती है। कार्यक्रम की संयोजक शारदा मित्तल थी, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.सीमा बंसल द्वारा की गई।

03-nov-photo-2

इस अवसर पर मित्तल ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य सभी महिलाओं को एक प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जहां वह स्वयं को अभिव्यक्त कर सके और संस्था के तहत एक पहचान बना सके और निसंकोच वह यहां अपनी समस्याएं एवं भ्रांतियां बता सकती है। इस मौके पर प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा बंसल ने कहा कि महिलाओं का अधिकांश समय अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में बीत जाता है, ऐसे में वह अपने स्वास्थ्य व अपने मन के अंदर की कमियों को कभी सामने नहीं लाती, जिससे वह जिंदगी को मायूस तरीके से जीने लगती है।

महिलाओं को उनकी जिंदगी को खुशहाल व टैंशन फ्री करने के उद्देश्य से ही विमन टीवी इंडिया आर्गेनाइजेशन कार्य कर रही है। इस संस्था के कार्यक्रमों में भागेदारी निभाकर न महिलाएं पूरी तरह खुश रहती है बल्कि उनकी मन की अभिव्यक्ति भी सामने आ जाती है। डॉ सीमा ने बताया कि जिन महिलाओं को कविताएं लिखने का शौक है और उन्हें कोई मंच नहीं मिल पाता है तो वह विमन टी.वी इंडिय़ा संस्था से संपर्क कर सकती हंै।

जिससे वह अपने अन्दर छिपे कवि को बाहर ला सकती हैं। इस गोष्ठी में डॉ मीनल गुप्ता, रितु गुप्ता, रितु मेहता, डॉ रेखा मिश्रा, डॉ सीमा महिन्द्रा, डॉ प्रोमिला सिंह, डॉ सोनिया अग्रवाल, पद्मा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, प्रीति शर्मा, रजनी बंसल, रंजु बंसल, वीडिय़ोग्राफर अनुप्रिया, ईशा अग्रवाल ने स्वंय लिखी कविताएं सुनाई व महिलाओं को आगे बढऩे का संदेश दिया।