April 26, 2024

क्यूआरजी अस्पताल पर जमकर हंगामा

55 वर्षीय महिला की मौत के बाद अस्पताल ने परिजनों को थमाया 17 लाख का बिल

Faridabad/ Alive News : क्यूआरजी अस्पताल में 50 वर्षीय महिला की मौत के बाद अस्पताल पर मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।हंगामें की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिती को काबू कर लिया। हालांकि पुलिस से पहले पूर्व मंत्री पंडित शिवचरण लाल पहुंच चुके थे। पूर्व मंत्री ने मामले की जानकारी ली और मृतक के परिजनों को समझाया। तब जाकर वह लोग शांत हुए। फरीदाबाद के अजरौंदा चौक स्थित हैवल्स ग्रुप के क्यूआरजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। दूसरी और अस्पताल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 17 लाख का बिल थमा दिया और मौत से गुस्साए मृतिका के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की बात पर परिजन अडे हुए थे, परन्तु पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ठोस कानूनी कदम उठाने की बात कही।

क्या था मामला
20 दिन पूर्व डेंगू की शिकायत को लेकर जवाहर कालोनी निवासी खालिद की 55 वर्षीय पत्नी नाजमा परवीन को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद डॉक्टर ने बताया कि मृतक महिला को सेपटिक की शिकायत हो गई है और उसकी किडनी में भी दिक्कत है, परन्तु बाद में बताया गया कि उसे पीलिया भी हो गया है। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने इलाज के नाम पर उनसे लगभग 17 लाख रूपये ले लिए। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि इलाज के नाम पर मृतक महिला को कई दिनों तक वल्टीनेटर पर रखा गया और आज सुबह उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की वजह से महिला की जान गई है।

क्या कहना है पुलिस का
55 वर्षीय महिला को उसके परिजनों ने क्यूआरजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था, बताया जा रहा था कि वह 55 वर्षीय महिला कई बीमारियों से पीड़ित थी और उसकी मौत हो गई थी। लेकिन जब पुलिस अस्पताल पर पहुंची तो मृतक के परिजनों को पूर्व मंत्री पंडित शिवचरण लाल ने समझा कर शांत कर दिया था। पुलिस को अस्पताल प्रशासन और मृतक के परिजनों की और से कोई शिकायत नहीं दी गई।
अशोक कुमार-सब-इंस्पेक्टर, चौकी सेक्टर-15ए।