April 26, 2024

उद्योगपति ओ.पी जिन्दल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Rakesh Sharma/Alive News

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के पूर्व ऊर्जामंत्री, कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद, समर्पित समाजसेवी एवं सफल उद्योगपति ओ.पी जिन्दल की पुण्यतिथि पर आज जिन्दल हाउस में श्रद्धांजलि सभा एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि श्री जिन्दल के बताये मार्ग पर चलकर ही सबका विकास संभव है। दलितों-पिछड़ों के उत्थान में श्री जिन्दल के योगदान को हरियाणा सदैव याद करता रहेगा। उनका साफ कहना कि दलितों-पिछड़ों को हमारी जरूरत सबसे ज्यादा है और मैं अपना जीवन राजनीति में आने के बाद इनको ही समर्पित करता हूं, प्रत्येक हरियाणा वासी को याद है।

अपने प्रिय नेता ओ.पी जिन्दल को नमन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने जन-जन के मन में स्वदेशी, स्वाभिमान और सर्वजन स मान की भावना भरी। जात-पात, धर्म-पंथ और क्षेत्र से ऊपर उठकर उन्होंने राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए सदैव प्रेरित किया। नलवा से लेकर कोलकाता तक उन्होंने अपने जीवन के सफर में जो अनुभव हासिल किए, उसे वह आजीवन समाज के विकास में प्रयोग करते रहे। बेटियों को शिक्षा व बराबरी का अधिकार, युवाओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं रोजगार और देश के विकास में समाज के पिछड़े वर्गों की बेहतर भागीदारी उनका मिशन था। अपने सपनों के भारत के निर्माण के लिए वह सदैव समर्पित रहे। उन्होंने जहां कहीं भी फैक्टरी लगाई, वहां स्कूल-अस्पताल खोलने के साथ-साथ मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया ताकि स्वस्थ, शिक्षित एवं संपन्न समाज का निर्माण हो सके।

वक्ताओं ने कहा कि शून्य से शिखर तक पहुंचने का श्री ओपी जिन्दल का कर्मयोग पूरी मानवता को प्रेरित करता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर पूर्व सांसद श्री नवीन जिन्दल ने जनता के प्रति सेवा एवं समर्पण भावना से राजनीति की परिभाषा ही बदल दी। न किसी का विरोध और न ही समर्थन बल्कि अपने काम के प्रति समर्पण सदैव श्री नवीन जिन्दल का ध्येय रहा है। उन्होंने कहा कि अब सेवाओं के तुलनात्मक मूल्यांकन का समय आ गया है। वास्तव में श्री नवीन जिन्दल श्रेष्ठ समाजसेवी, राजनेता एवं सामाजिक सदभाव के अग्रणी दूत हैं, जो जरूरतमंदों के हृदय के सम्राट हैं।

इस अवसर पर रमेश गुप्ता पूर्व विधायक, बी एल सैनी पूर्व विधायक, पवन गर्ग महासचिव, मेवा सिंह, राजकुमार त्यागी, मेहर सिंह रामगढ़, श्री प्रकाश शर्मा, मामचंद, सतीश बतान, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुनीता नेहरा, बिमला सरोहा, प्रवेश राणा, कृष्ण कुमार पार्षद, अंकित गुप्ता एडवोकेट, सुरेन्द्र फौजी, सुभाष पाली, पृथ्वी सिंह तुर्क, सुरजीत पलवल, पृथ्वी सिंह पूर्व सरपंच, बाबा बलदेव ङ्क्षसह, जगत ङ्क्षसह, राकेश बधवार, सुखविन्द्र वडैच, नसीब ङ्क्षसह, बलराज, नरेश मलिक, नरेश दन्दयाणा, कर्मचंद शर्मा, सुरेश राणा, सुभाष बारना, रामकुमार सैन, सुभाष इन्दबडी, बलबीर धामा, दीपू किरमच, राजकुमार पूर्व सरपंच, बलवान, कर्मबीर घराडसी, टेक चन्द बारना, कुलदीप सिंह पूर्व चैयरमैन, जिंदा राम, हरफूल, नरेश कुमार, सतपाल खानपुर, गौरव सिंघला, विनोद गर्ग, सतीश गर्ग, राहुल काजल, मोहन लाल भावरां, प्रवीण कौशल, शम्मी कौशल, सुरेन्द्र मितल, राजकुमार पिण्डारसी, मुन्नी सिरोहा, नीलम, जगतार सिंह, कुलदीप कौर, रणधीर सिंह, गुरविन्द्र नत, हरिओम अग्रवाल, वीरभान गुप्ता, विकास गर्ग, देवेन्द्र जिन्दल, रजनीश गुप्ता, फुला राम, बलबीर गुप्ता, राजेश सिंगला, निशी गुप्ता, पाला राम, गोपाल दास पाली, संतोष, लाल चंद, दिलबाग, कुलदीप, करमैल सैनी, पीताम्बर राणा, विनोद शेखड़ी, श्याम चौपड़ा, सुशील धीमान, गुरमेहर, लखविन्द्र सिंह, कपिल, लाल चन्द, गोविन्द शर्मा, नरेन्द्र विर्क, भरपाई देवी, सुखविंद्र सिंह, डा० सुरेन्द्र थाना, गीता राम सैन, नितिश बलाही, जगबीर जोगनाखेड़ा, नरेश घराडसी, ईश्वर बाल्मिकी, राममूर्ति, रमेश सैणी, जोगिन्द्र सैणी बारवा, अशोक प्रनियानी, नवीन बंसल, दीप चंद शर्मा, विरेंद्र, रविन्द्र, दिनेश, सत्यावान, नरेश ढांडा, वेद पोपली, लाल चन्दइ, प्रेम चंद रोहिला, कर्ण चटठा, हरप्रीत चीमा, जयपाल पाचंाल, हरिकेश, महेन्द्र मथाना, तरसेम बकाली, रोहित गर्ग, जगंशेर, रामपाल पांचाल, जरनैल, रणजीत सिंह, सुरेन्द्र राणा, जरनैल सिंह, करनैल ङ्क्षसह, इंद्रराज पाल, अनिल मरचेहड़ी, श्याम लाल दिल्ली माजरा, लाभ सिंह, श्याम ङ्क्षसह, संजीव गौड, श्याम लाल नंबरदार, दर्शन हलालपूर, मदन बोडला, रणदीप सिंह, धर्मपाल सैणी, जरनैल सिंह, बरखा राम सैनी, साहब सिंह, सुरजीत सिंह, ईश्वर ङ्क्षसंह, बलदेव कल्याण, अमित शर्मा, कस्तूरी लाल, मिल्खी राम, अजय काजल बलदेव सिंह, संतोष कुमार, कुलवंत सिंह विर्क, राम चन्द्र सैणी, मांगे राम बाल्मिकी, धर्मपाल ढौला माजरा, सारजन्ट बीबीपुर, अजैन्ट सिंह नलवी, जीत राम सैणी, बलविन्द्र सिंह ठसका, तरणजीत मन्धेडी, लक्की ढींडसा, सुखदेव सिंह, रामदास, रण सिंह गुर्जर, संदीप बुद्धिराजा, ओम प्रकाश बाल्मिकी, शिवराम चढूनी, राममूर्ति सैँणी, राजपाल माजरी, बलकार सिंह नम्बरदार, नरेश धंतौडी, कर्मा जोगी खेडा, बलविन्द्र सिंह चनारथल, अंग्रेज सिंह, राजीव काजल, रामशरण बाल्मिकी, सुरेन्द्र चिब्बा, राम कुमार झरौली, मोहन कश्यप, अनिल डाबर, हरविन्द्र सिंह, रणधीर सिंह चढूनी, सतनाम दामली, बलकार सिंह पट्टी, $क्ृ ष्ण बुहावा, अश्विनी शर्मा, आश मोहम्मद, जगमाल हडतान, जगमान घेसपुर, सुरेश शर्मा, ब्रीजभान जोगी, नन्द लाल जोगी, संजू धौलरा, जितेन्द्र मैहता, मंगत राम, भूपिन्द्र राणा, बलवान सिंह, रविन्द्र बबलू, असलम खेडी, संगराम राणा, गुरबाज सिंह सिंकदरा, परमजीत धीमान, बंसी लाल टोपरा, रिंकू हबाना, नरेश पांजूपुर, ओम प्रकाश राणा, संदीप राणा, छोटे लाल, अमरनाथ गौरा, मास्टर मूला राम, विक्रम ङ्क्षसह सुढल, मौजूद थे।