April 24, 2024

हरियाणा में आप पार्टी नया संगठन स्थापित करेगी : नवीन जयहिन्द

Faridabad/Alive News 2 May: नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश संयोजक नवीन जयहिन्द को बधाई देने आज फरीदाबाद सहित समस्त हरियाणा से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। फरीदाबाद से आप नेता धर्मवीर भडाना के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को नवीन जयहिन्द की नियुक्ति पर आभार जताया एवं नवीन जयहिन्द को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी की मजबूती को बनाने में कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान होता है और जो कार्यकर्ता पार्टी में वफादारी के साथ काम करेगा उसे इस तरह का सम्मान दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों की तैयारी करे और जन जन तक पहुंचकर जनता की समस्याओं को उठाये और उन्हें हल करवाये ताकि जनता को पता चल सके कि आम आदमी पार्टी वाकई में आम आदमी की पार्टी है। इस अवसर पर नवनियुक्त हरियाणा संयोजक नवीन जयहिन्द ने कहा कि जल्द ही हरियाणा में नया संगठन स्थापित किया जायेगा और उन लोगों को जिम्मेवारियां सौंपी जायेगी जो कि पार्टी के लिए ईमानदारी से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी में वफादार, ईमानदार व कर्मठ कार्यकर्ताओ को सदैव मान सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने आये हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर राजूददीन, विद्यासागर कौशिक, सचिन शर्मा, सुनील ग्रोवर, अशोक त्यागी, बलवीर भडाना, के वी भडाना, शीशपाल नम्बरदार, देवेन्द्र भडाना, पप्पू सेठ जी, इमरत खान, जब्बार खान, सतपाल अवाना, सलीम खान, कालू पहलवान, ज्ञान भडाना,अनुज भडाना सहित अन्य सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।