March 29, 2024

एबीवीपी ने की मानव रचना विश्वविद्यालय की कार्यकारणी घोषित

Faridabad/Alive News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् फरीदाबाद की इकाई द्वारा मानव रचना विश्वविद्यालय की इकाई घोषित की गयी। इससे पूर्व खेडी गुजरान कॉलेज व डीएवी कॉलेज की इकाई की घोषणा की गई थी। इसी कड़ी में अब मानव रचना विश्वविद्यालय इकाई की घोषणा की गई है।

यह घोषणा छात्र नेता माधव रावत द्वारा की गई है जिसमे अर्जुन रक्षवाल को अध्यक्ष, गजेंदर भडाना को सचिव, आयुषी को छात्रा प्रमुख, एस.फण्डीस सह प्रमुख, मुकुंद भारद्वाज, तिफाक तंवर, कृष्ण चौधरी, संजू  ढाकरान, मोहित भडाना को उपाध्यक्ष, शेरा व रोहित चंदीला को सह सचिव बनाया गया।

वही प्रणब लोहिया को बीकॉम डिपार्टमेंट अध्यक्ष, विपिन भाटी को उपाध्यक्ष, अनुज को बीबीए अध्यक्ष, मोहित भडाना को उपाध्यक्ष, नितिन रावत को बीटेक अध्यक्ष, विकास भडाना को उपाध्यक्ष, द्रव्य बेसोया को बीसीए अध्यक्ष, सागर सिंह को उपाध्यक्ष, नितीश घोडारोंक को लॉ अध्यक्ष ,हिमांशु को उपाध्यक्ष, रॉकी धायेमा को हॉस्टल अध्यक्ष, मीनी त्यागी को स्पोट्र्स अध्यक्ष, सत्यांश, हिमांशु, आशु, परदीप राव, प्रिंस कालिया, रोहित भाटी को कार्यकारणी सदस्य घोषित किया गया।

इस मौके पर नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी व नवनियुक्त मानव रचना विश्वविद्यालय अध्यक्ष अर्जुन रक्षवाल व सचिव गजेंदर भडाना ने अपनी नवनियुक्त कार्यकारणी से एक बार पुन: सभी कार्यकर्ताओं को परिचित करवाया उसके पश्चात् उन्होंने कहा की हमारी इकाई विद्यार्थियों की परेशानियों को जल्द से जल्द समाधान करवाने का प्रयास करेगी।