April 25, 2024

शहर की स्वच्छता में बाधा बनने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सुधा

Kurukshetra/Alive News : थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर की स्वच्छता में बाधा बनने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस शहर को स्वच्छ रखना सभी का सामाजिक व नैतिक कर्तव्य बनता है। इसके बावजूद कई लोग सडक़ों पर अतिक्रमण कर अपने सामान व निर्माण सामग्री के मलबे को गलियों व सडक़ों पर डाल करके शहर का गंदा करने का काम कर रहे है। ऐसे लोगों को बार बार चेतावनी भी दी गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसलिए नप अधिकारियों को सडक़ों पर अवैध रूप से रखे सामान को जब्त करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है। अहम पहलू यह है कि नप ने शहर को गंदा करने पर 14 लोगों के चालान भी किए गए है वे शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में अधिकारियों व पार्षदों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा व नप अध्यक्षा उमा सुधा ने सभी सैक्टर इंचार्ज व अधिकारियों से शहर में चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान की फीडबैक रिपोर्ट हासिल की। इस फीडबैक से मिली कि शहर में अधिकतर जगहों पर लोगों से अपना सामान डालकर गलियों को गंदा किया हुआ है और खाली प्लाटों को डस्टबीन बनाया गया है।

इसके अलावा कई जगहों पर सफाई कर्मी कम है और कई जगहों पर ओर अधिक सफाई व्यवस्था की जरूरत है। इन तमाम पहलुओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने सबसे पहले सफाई कर्मचारियों व दरौगा की जम कर प्रंशसा करते हुए कहा कि इस बार सभी अच्छा कार्य कर रहे है। इसके अलावा जहां कमियां नजर आई है उसेे तुंरत दुरस्त किया जाएगा। उन्होंने शभी कच्चे 315 कर्मचारियों के लिए जूतों व वर्दी के लिए 1200 रुपए प्रति कर्मचारी देने की घोषणा करते हुए कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों को पूरी मात्रा में साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस बार सरकार की तरफ से सफाई सर्वे की एक टीम 9 व 10 जनवरी को कुरुक्षेत्र में पहुंंच रही है। इससे पहले अपने स्तर पूरी मेहनत करके शहर को स्वच्छ करने का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि शहर में दो दिन के अंदर सडक़ों पर पडे मलबे को हटाना होगा। इसके लिए सभी मिल कर काम करना होगा। इस शहर के स्वच्छ बनाने के लिए शुरू किए एप ग्रुप में 10 लोगों की शिकायत का निवारण किया गया है। इसके अलावा थानेसर एप के नाम से नया एप भी शुरू किया जा रहा है। इस मौके पर नप ईओ बी एन भारती, नप सचिव के एल बठला सहित नगर पार्षद मौजूद थे।

पांच पार्षदों व अधिकारी करेंगे चार दिन शहर का निरीक्षण
विधायक सुभाष सुधा ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए पांच पार्षदों व नप अधिकारियों की एक सयुंक्त टीम की गठन किया है। यह टीम शहर का भ्रमण करने के बाद सफाई व्यवस्था करवाने के लिए दिशानिर्देश देंगी। इतना ही नहीं मौके पर कर्मचारियों को बुला कर सफाई करवाना भी सुनिश्चित करवाएंगे।

विधायक 7 जनवरी को करेंगे शहर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन
नप अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि सात जनवरी तक नप की तरफ से शहर की सफाई व्यवस्था करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने के बाद सात जनवरी को विधायक सुभाष सुधा व उनकी टीम पूरे शहर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कोई कमी मिली तो उसको दुरस्त करवाया जाएगा। इतना ही नहीं लापरवाही पाए जाने पर सफाई कर्मचारी, दरौगा व अधिकारी की जिम्मेवारी भी तय की जाएगी।

अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश
विधायक ने लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग व अन्य संबधित विभागों के साथ पार्षदों की एक अलग बैठक में निर्देश दिए कि सभी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ शहर को स्वच्छ बनाने का काम करेंगे। इस दौरान अधिकारी पार्षदों की समस्याएं दूर करने का काम करेंगे।

सैक्टर 4 व 8 में सफाई व्यवस्था के लिए नियुक्त किए 20 सफाई कर्मी
विधायक ने पार्षदों की मांग को तवज्जों देते हुए नप अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैक्टर 4 व 8 में नप की तरफ से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है। पार्षद द्वारा रखी गई मांग के आधार पर माडल टाऊन में भी पांच अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाने के लिए आदेश दिए गए है। इसके अलावा शहर के नालों व नालियों की सफाई करने के लिए भी 20 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा गया है।

शांतिनगर व कल्याण नगर के लिए नियुक्त किया एमई को
विधायक ने फीडबैक लेने के बाद शांतिनगर व कल्याणा नगर में सफाई व्यवस्था में कमी पाए जाने पर नप अधिकारियों की क्लास लेते हुए शांतिनगर व कल्याण नगर सहित आसपास के क्षेत्र में सफाई करवाने के लिए नप एमई को तैनात किया गया है। यह अधिकारी मौक पर जा कर कर्मचारियों से सफाई करवाना सुनिश्चित करेंगे।

पार्षदों ने सफाई व्यवस्था की तारीफ की
नगर पार्षद पति सतीश गर्ग, पार्षद दीपक सिडना, संदीप कोहली, संजू, दरबारा सिंह, बलबीर सिंह, मोहन लाल अरोड़ा, विशाल शर्मा, मुकंद लाल अरोड़ा, राधे श्याम बधवा सहित अन्य पार्षदों ने नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की जमकर सराहना करते हुए कहा कि पहली बार शहर के सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था अच्छे तरीके से की जा रही है। उन्होंने सभी दरौगा व सफाई कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए।

सामान खरीदने के लिए गठित की कमेटी
नप अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि नगर परिषद के लेखाअधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी सफाई के लिए साधनों की खरीद का काम करेंगी। यह कमेटी जल्द सामान खरीदना सुनिश्चित करेंगी।

डस्टबीन वितरित करने के दिए आदेश
नप अध्यक्षा उमा सुधा ने नप अधिकारियों को आदेश दिए कि फायर बिग्रेड भवन व अन्य जगहों पर रख गए डस्टबीन पर अधिकारियों की क्लास लेते हुए कहा कि डस्टबीन शहर में रखने के लिए मगंवाए गए थे ना की डम्प करने के लिए। इसलिए नप अधिकारी सभी डस्टबीन को जरूरत के अनुसार तुरंत वितरित करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा स्टार रजिस्टर को भी चैक करने के आदेश दिए गए है।