April 26, 2024

करीब 4 साल के बाद सोमवार के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार आया

Faridabad/Alive News

महाशिवरात्रि का त्योहार सोमवार को यानी आज है। करीब चार साल के बाद सोमवार के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार आया है। सोमवार का दिन तो वैसे ही भगवान भोलेनाथ का प्रिय दिन है। इस साल महाशिवरात्रि पर दुर्लभ शिवयोग का संयोग बन रहा है। शिवभक्तों के लिए ये काफी खास है।

07_03_2016-shivratri01
इस विशेष योग में महाशिवरात्रि पर शिव की आराधना का भक्तों को कई गुणा अधिक फल प्राप्त होगा। इस पावन त्‍योहार पर फल, पुष्प, चंदन, बिल्वपत्र, धतूरा, धूप, दीप और नैवेद्य से भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन प्रत्येक शिवलिंग में साक्षात् शिव आंशिक रूप में उपस्थित होते हैं। इसलिए इस दिन शिवलिंग का विधि-विधान के साथ पूजन, अर्चन और स्तवन कर पुण्य का अर्जन अवश्य करना चाहिए। अगर इस दिन पारद शिवलिंग का पूजन किया जाए तो इसे बेहद उत्तम माना जाता है। शिवपुराण में कहा गया है कि पारद लिंग के दर्शन मात्र से हजारों अश्वमेध यज्ञों के आयोजन से भी ज्यादा पुण्य मिलता है। पारद शिविलिंग जिस घर में होता है वहां भगवान शिव और लक्ष्मी का साक्षात वास होता है और उस घर में स्थित सभी वास्तु दोष भी इसके प्रभाव से नष्ट हो जाते हैं।