April 25, 2024

करीब डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद 60 वर्षीय महिला के शरीर से निकाली 2.9 K.G की गठनी

Indor/Alive News : 60 साल की एक महिला पिछले दो साल से पेट में असहनीय दर्द से परेशान थी। दर्द ऐसा कि जमीन पर लोटने लगे। जब दर्द सहन करना मुश्किल हो गया तो डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने यहां सोनोग्राफी करवाने की सलाह दी। जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने जो बताया उसे सुन महिला और परिजनों के होश उड़ गए। महिला के पेट में करीब तीन किलो की बड़ी गठान थी। झाबुआ जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरुवार को सर्जरी कर गठान को बाहर निकाला।

– मिली जानकारी अनुसार पीथमपुर निवासी बड्डी पति केगला को पिछले दो सालों से पेट में रह रहकर तेज दर्द होता था।
– 17 जनवरी को दर्द असहनीय हो गया तो वह झाबुआ जिला अस्पताल जांच कराने पहुंची। यहां सर्जन डॉ. बीएस बघेल ने सोनोग्राफी कराने को कहा।
– जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने पाया कि महिला के गर्भाशय में एक बड़ी गठान है। यह बात जब उन्होंने महिला और परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए।
– डॉक्टर ने कहा कि बिना ऑपरेशन इसका कोई अन्य इलाज नहीं है। इसके बाद परिजनों ने उन्हें ऑपरेशन करने की बात कही।
– परिजन गुरुवार को महिला को ऑपरेशन के लिए लेकर पहुंचे। यहां सर्जन डॉ. बघेल व ऐनेस्थेटिक डाॅ. एसएस चौहान ने टीम के साथ ऑपरेशन शुरू किया।
– करीब डेढ़ घंटे ऑपरेशन चलने के बाद डॉक्टरों ने महिला के शरीर से 2.9 किलोग्राम वजनी गठान निकाली।
– डाॅक्टरों ने बताया कि महिला का हालत ठीक है। कुछ दिन के आराम के बाद वह घर जा सकती है।