April 20, 2024

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने दामिनी को दी श्रद्धांजलि

Faridabad/ Alive News : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने दिल्ली में नृशंसा रूप से की गई दामिनी की हत्या एवं 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीदों की आत्मा की शांति को लेकर उनकी याद में एक शोक सभा का आयोजन किया।

उन्होंने कहा कि दामिनी के साथ जिस प्रकार का जघन्य अपराध किया गया, उसकी जितनी भर्तस्ना की जाए कम है और यह पूरी घटना भारतीय इतिहास में एक शर्मनाक कृत्य के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से एक लडक़ी के साथ दरिंदों ने वहशी बर्ताव किया उसने पूरी मानवता को शर्मशार कर दिया और इसकी जितने कड़े शब्दो में निंदा की जाए कम है।

उन्होंने कहा कि भारत ने इस दिन पाकिस्तान के ऊपर 1971 के युद्ध में विजय प्राप्त की थी। जिसे स्वर्णिम इतिहास में वर्णित किया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से राजीव पाराशर, नवीन शर्मा, मोहित शर्मा, विश्वनाथ झा, कमल, सुशांत, कृष्णकांत, ललित, महेश व तेजपाल आदि शामिल थे।