March 29, 2024

अखिल भारतीय मौर्य महासभा ने की कार्यकारिणी घोषित

Faridabad/Alive News : अखिल भारतीय मौर्य महासभा हरियाणा प्रदेश इकाई का विस्तार डा. आशीष मौर्य प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में भोजपुरी अवधी समाज में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मौर्य उपस्थित थे। डा. आशीष मौर्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत फूल-मालाओं से किया। मंच संचालन संजीव कुशवाहा ने किया।

फरीदाबाद की कार्यकारिणी विस्तार में अध्यक्ष वार्ड नं. 2 त्रिवेणी कुशवाहा, वार्ड नं. 3 से अरविन्द मौर्य, वार्ड नं. 4 से राजेश मौर्य, सचिव मुकेश वार्ड नं. 5 से, देशराज कुशवाहा वार्ड नं. 6 से अशोक कुशवाहा, वार्ड नं. 7 से अखिलेश कुशवाहा, वार्ड नं. 9 से गिर्राज मौर्य, वार्ड नं. 10 संतोष कुशवाहा, वार्ड नं. 11 से रामकुमार सैनी को नियुक्ति पत्र दिए गए।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष डा. आशीष मौर्य ने मैरिज डायरेक्टरी बनाने, मुफ्त कम्प्यूटर शिक्षा देने का प्रावधान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला प्रदेश अध्यक्ष कमलेश मौर्य, वरिष्ठ उपप्रधान डा. आर.एस. सैनी, उपाध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा, डा. रघुनाथ कुशवाहा, अजय कुशवाहा, संयुक्त सचिव यशवन्त मौर्य, सचिव शशिकांत मौर्य, गजेन्द्र मौर्य, देवेन्द्र सैनी, कोषाध्यक्ष रामनिवास वर्मा आदि मौजूद थे।