March 29, 2024

अनीता शर्मा ने की महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

Faridabad/Alive News : भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अनीता शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने के लिए अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। शर्मा ने अपनी जिला कार्यकारिणी में दो महासचिव, पांच उपाध्यक्ष, छ: सचिव, एक मीडिया इंचार्ज, एक असिस्टेंट मीडिया इंचार्ज, एक कोषाध्यक्ष तथा एक कैंपन इंचार्ज बनाया है जबकि पार्टी की 55 महिला कार्यकर्ताओं को जिला एक्जयूटिव कमेटी में शामिल किया गया है।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अनीता शर्मा ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी में मिस रोजी तथा सुदेश कुमारी को महासचिव, आशा शर्मा, शुभलेष मलिक, सीमा गर्ग, ममता राघव और चित्रा शर्मा को उपाध्यक्ष, अनीता पाराशर, कुसुम भाटी, रेखा चौहान, वंदना गुप्ता, दीपा भाटिया और सुनीता केेन को सचिव तथा सुनीता विनायक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।

जबकि मीडिया की जिम्मेदारी संभालने के लिए शुभलता मलिक को मीडिया इंचार्ज तथा कमलेश मौर्या को असिस्टेंट मीडिया इंचार्ज बनाया गया है। राजबाला शर्मा को पार्टी के कैंपेन इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। अनीता शर्मा का कहना है कि जिला कार्यकारिणी घोषित करने के बाद अब वे मंडल स्तर पर भी जल्द ही अपने पदाधिकारियों की घोषणा कर देंगी।