March 28, 2024

अरावली कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में नए विद्यार्थियों का जोर-शोर से स्वागत

Faridabad/Alive News : अरावली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेन्ट, फरीदाबाद द्वारा नए विद्यार्थियों के आगमन पर ‘फ्रे शर पार्टी’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का जोर-शोर से स्वागत किया गया और कॉलेज के विभिन्न विभागों के स्टाफ ने अपने विषय और कॉलेज के नियमों के बारे में अवगत करवाया गया। जूनियर विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम की शुरुआत जोर-शोर से की, और सभी आगन्तुकों का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम पर संस्था के स्टाफ व विद्यार्थियों के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया। संस्था के विद्यार्थियों के द्वारा शुरुआत में सरस्वति वन्दना प्रस्तुत की।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने फैशन-शो, गायन, नृत्य, भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, एकल एंव युगल नृत्य, प्रतियोगिता और भारतीय शास्त्रीय संगीत आदि कार्यक्रम किए गए। इस कार्यक्रम में संस्था के चेयरमेन धनसिंह महताब सिंह भड़ाना ने विद्यार्थियों को सम्बोधित किया और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु अपना व्याखान प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को अच्छे आचरण द्वारा आसमान को कैसे छुआ जाता है, के बारे मेें जानकारी दी। इस कार्यक्रम में संस्था के वाइस चेयरमेन महताब सिंह भड़ाना ने विद्यार्थियों को सम्बोधित किया और विद्यार्थियों को अपने कार्यक्षेत्र में निरन्तर निपुण होना जरुरी है तभी वे अपने उद्धेश्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर संस्था के निदेशक द्वारा स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को अच्छी पढ़ाई, उनके असीम साहस और देश की उन्नति आदि के बारे में अवगत करवाया, और विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह से हमारी संस्था के पुराने विद्यार्थियों, जिन्होनें शिक्षा ग्रहण कर ली है वो विभिन्न विभागों में कार्यरत है, उनके पद् चिन्हों पर चलने की नसीहत दी। इसके बाद मुख्यातिथि ने अपने सम्बोंधन में विचार प्रकट किए और सभी उनके विचारों से प्रभावित हुए। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में संस्था के डीन संजय भनोत ने अपने विचार रखे और सबका धन्यवाद किया।