April 27, 2024

एएसआई संजय कुमार श्रीलंका मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया जीत का परचम

Palwal/ Alive News: हरियाणा पुलिस जिला पलवल में एएसआई के पद पर कार्यरत गांव घरोड़ा निवासी संजय कुमार पुत्र चरण सिंह ने श्रीलंका में हुई 34वीं श्रीलंका मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो चक्का फेंक में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से देश, प्रदेश व क्षेत्र में खुशी की लहर है।

संजय कुमार को अपने 35 से 40 इस ग्रुप में बेस्ट एथलीट की ट्रॉफी देकर श्रीलंका मास्टर एथलेटिक्स फैडरेशन द्वारा सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता गत 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक श्रीलंका में संपन्न हुई थी। जिसमें 42 खिलाडय़िों का दल भारत की तरफ से हिस्सा लेने के लिए गया हुआ था। संजय कुमार फिलहाल हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर जिला पलवल में पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे जनसंपर्क अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है।
संजय कुमार न इसी साल मार्च के महीने में नासिक महाराष्ट्र मैं 37वीं ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप मे डिस्कस थ्रो में अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया था और इस उपलब्धि के आधार पर ही संजय कुमार का चयन श्रीलंका में हुई प्रतियोगिता के लिए किया गया था। इसके अलावा संजय कुमार ने अभी हाल में ही खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं में जिला फरीदाबाद की प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान हासिल प्राप्त किया था। श्रीलंका से वापस आते समय गत 24 अक्टूबर को संजय कुमार का इंदिरा गांधी एयरपोर्ट न्यू दिल्ली में गांव के व अन्य मौजिज व्यक्तियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया तथा गांव में आने पर आस-पास के गांव वासियों तथा मौजिज व्यक्तियों ने संजय कुमार का गांव में पहुंचने पर फूल माला से स्वागत किया। इसके बाद गुरुवार को पलवल पहुंचने पर संजय कुमार का जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज तथा सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।