May 2, 2024

संविधान दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ

Faridabad/Alive News : पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी के दिशा निर्देश पर व विक्रम कपूर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के नेत्रत्व में पुलिस आयुक्त कार्यालय सै.-21 सी में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान दिवस के मौके पर शपथ ली।

इस मौके पर विक्रम कपूर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, विरेन्द्र विज डी.सी.पी ट्रैफिक, देवेन्द्र यादव सहायक पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, नवीन कुमार सी.पी रिडर, सुरेन्द्र सुपरिटेंडेंट, रविन्द्र कुमार हेडकर्लक, सुबे सिंह पुलिस प्रवक्ता, सुरेन्द्र आई.टी सैल इन्चार्ज, जितेंन्द्र एवं सभी ब्रांचों के इन्चार्ज व अन्य कर्मचारी मौजूद थें।

कपूर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलवाई कि हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभूत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिको को सामाजिक, आर्थिक और राजनितिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति विशवास और धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की सम्मानता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरीमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मर्पित करते है।