April 23, 2024

आयुर्वेदिक औषधियां घुटनों के दर्द से दिलाए राहत : रामनिवास गुप्ता

Faridabad/Alive News : सैक्टर-37 के अशोक इन्क्लेव पार्ट-2 में पिस्तो देवी परमार्थ स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा हर बृहस्पतिवार को जोड़ो, कमर, कंधों एवं घुटनों के दर्द का ईलाज नि:शुल्क किया जाता हैं। उक्त संस्था अखिल भारतीय जन कल्याण संस्था के साथ मिलकर आयुर्वेदिक पद्धति से लोगों का ईलाज कर रही हैं। यह जानकारी संस्था के महामंत्री रामनिवास गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि हमारी डिस्पैंसरी में आयुर्वेद औषधियों से निर्मित दवाईयों द्वारा ईलाज वैद्य करते है।

गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और उन्हें आयुर्वेद के लाभ के बारे में बताना है। रामनिवास गुप्ता ने बताया कि घुटने को ऑपरेशन से बदलने की आवश्यकता नहीं, बल्कि विशेष पंचकर्मा चिकित्सा में इसका ईलाज संभव है। उन्होंने बताया कि हमारी चैरीटेबल डिस्पैंसरी में वैद्य जी द्वारा कई पैरालाईज(लकवा) के मरीजों का सफल ईलाज किया जाता है। और आज भी कई मरीजों का ईलाज हमारे यहां चल रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद प्रकृति का समाज के लिए वरदान है, उसका लोगों को लाभ लेना चाहिए।

वह बताते है कि एक शोध में पाया गया है कि भारतीय देशी गाय के 10 ग्राम घी की जोत से। टन ऑक्सीजन पैदा करने की शक्ति प्रकृति द्वारा दी गई हैं। यह विज्ञान की दृष्टि से किया गया शोध हैं। गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था जनहित में काम लम्बें समय से कर रही है और समय-समय पर वह स्वंय क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए काम करते रहते हैं।