April 24, 2024

B.N. स्कूल में गौ कथा का आयोजन

Faridabad/Alive News : भारतीय गौ क्रांति मंच द्वारा 11 फरवरी रविवार को फरीदाबाद में गौ कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा गौ कथा का वर्णन करेंगे। कथा का आयोजन गढ़वाल सभा द्वारा बी.एन. पब्लिक स्कूल, सैनिक कालोनी में दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक होगा।

भारतीय गौ कलि मंच के जिलाध्यक्ष योगेश बुडाकोरी ने बताया कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग सरकार से काफी लंबे समय से की जा रही है इसलिए दिल्ली रामलीला मैदान में आगामी 18 फरवरी रविवार को प्रात: 9 बजे से विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से गौभक्तों का लाखों की संख्या में आगमन होगा।

उसी रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से ही गौ कथा का आयोजन फरीदाबाद में किया जा रहा है। गढवाल सभा अध्यक्ष देवसिंह गोसाईं ने सभी गौ भक्तों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में गौ कथा में पहुंचने की कृपा करें और गौ कथा का आनंद लें।