April 26, 2024

B.N.School में धूमधाम से मनाया स्पोर्टस वीक

Tilak Raj Sharma
फरीदाबाद : सैनिक कालोनी स्थित बी. एन. पब्लिक स्कूल में स्पोर्टस वीक का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। स्पोर्टस वीक का विधिव्त उद्घाटन मुख्यअतिथि यशवीर डागर ने किया। डागर ने गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा गढ़वाल समाज फरीदाबाद में अपनी पहचान शिक्षा के क्षेत्र में बना रहा है इस समाज से अन्य वर्ग के लोगों को भी सीख लेनी चाहिए और इसी तरह एकता का परिचय देना चाहिए।

उन्होंने संस्था को गांजीपुर रोड की जगह पर धर्मशाला के निर्माण के लिए 11 लाख रूपए की राशि सरकार से दिलाने का आश्वान दिया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान राकेश घिल्डियाल ने स्पोर्टस वीक में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार देकर प्रोहत्साहित किया। सैनिक कालोनी ब्रांच के प्रिंसीपल गजेन्द्र चौधरी ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर फुल भेंट कर स्वागत किया।

स्पोर्टस वीक में गढ़वाल सभा के सभी स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। शनिवार को कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत वैलकम सांग से किया गया। अध्यापिकाओं ने गढ़वाली सांग ‘ठण्डू मण्डू चौमास डांडिया म सौर गे’ पर नृत्य कर आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर संस्था के सीनियर वाईस प्रेसींडेंट प्रताप सिंह बागरी, वाईस प्रेसींडेट सतीश रावत, जरनल सैक्ट्री योगेश शर्मा, सैकट्री भोपाल सिंह, शिक्षा सचिव प्रेम सिंह पटवाल,कोषाध्यक्ष पी.एन भट्ट, सह कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी, कार्यालय सैकट्री विरेन्द्र सिंह नेगी, विनोद नेगी, गजेन्द्र सिंह राणा, विनोद नोटियाल सहित स्टाफ मौजूद था।