April 16, 2024

बैंक अधिकारी संगठन मना रहा 7वां अधिवेशन दिवस

फरीदाबाद : सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक अधिकारी संगठन व कर्मचारी संगठन का सातवंा अधिवेशन आगामी 11 जून 2016 को जिमखाना क्लब सैक्टर-15 में आयोजित होने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केन्द्रीय मंत्री सामाजिक कल्याण कृष्णपाल गूर्जर होंगे जिन्हें आज संगठन के पदाधिकारियों ने मिलकर निमंत्रण दिया।

यह जानकारी प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए मुकेश जोशी चीफ कोर्डिनेटर, एसएचजीबीओओ, जीजीबीडब्ल्यूओ ने देते हुए बताया कि इस अधिवेशन में ऑल इण्डिया ग्रामीण बैंक अधिकारी संगठन की ओर से राजेन्द्र शर्मा भी शिरकत करेंगे। भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा प्रदेश के अधिकारी भी इस समारोह में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इसी अधिवेशन में पूरे हरियाणा के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक अधिकारी संगठन और कर्मचारी संगठन की त्रैवार्षिक चुनाव भी सम्पन्न कराये जायेंगे और नयी कार्यकारिणी का चयन भी किया जायेगा।