April 20, 2024

जानिए, पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़े मिथक

बहुत सी चीजें आसी होती हैं जनके बारे में लोगों के पूरा सच नहीं पता होता क्योंकि वो झूठ को ही सच मान रहे होते हैं। ऐसे ही कुछ मिथक पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़े हैं जिन्हें लोग हमेशा से सच मानते आ रहे हैं। अगर आप इन मिथकों पर विश्वास करते हैं तो आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि सच आप से बहुत परे होता हैं। बहुत से लोगों का मानना होता है कि महिलाओं की फर्टिलिटी और पुरुषों की फर्टिलिटी दोनों अलग-अलग हैं और इनके बारे में तथ्य भी अलग हैं। इसलिए सभी पुरुषों को ये जानना जरुरी है कि वो अभी तक किन मिथकों को सच मानते रहे हैं और असल में सच क्या है।

मिथक : इनफर्टिलिटी केवल महिलाओं को होती है, पुरुषों को नहीं
सच: बहुत से पुरुषों का मानना है कि इनफर्टिलिटी की समस्या केवल महिलाओं को ही होती है और सभी पुरुष फर्टाइल होते हैं लेकिन यह सच में झूठ है। चाहे आप पुरुष हो या महिला, इस समस्या के शिकार हो सकते हैं। इसलिए कंसीव ना कर पाने के लिए केवल महिलाएं जिम्मेदार नहीं होती हैं।

मिथक : हर रोज यौन संबंध बनाने से फर्टिलिटी बढ़ती है
सच: इस बात का ध्यान रखें कि गर्भधारण करने के लिए आपको हर रोज यौन संबंध बनाने की जरुरत नहीं होती है। यह समय पर निर्भर करता है। गर्भधारण करने के लिए सबसे उचित समय महिलाएं के मासिक धर्म चक्र के 10 से 17वे दिन के बीच का वक्त होता है।

मिथक : तनाव इनफर्टिलिटी का मुख्य कारण है
सच: तनाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है, यह सत्य है लेकिन इनफर्टिलिटी का मुख्य कारण है केवल तनाव है, ऐसा नहीं है। तनाव के कारण पुरुष इनफर्टिलिटी की समस्या के शिकार नहीं हो सकते हैं।

मिथक : अगर कोई पुरुष एक बार पिता बनता है तो वह फिर इनफर्टाइल नहीं हो सकता
सच: इनफर्टिलिटी कई कारणों से हो सकती है और इसका कोई समय नहीं निर्धारित होता है। यहां तक कि पिता बनने के बाद भी आप इनफर्टिलिटी का शिकार हो सकते हैं। हार्मोनल बदलाव या महिलाओं में अनियमित ओव्यूलेशन के कारण भी आप इनफर्टाइल हो सकते हैं।

मिथक : केवल वयस्क और बूढ़ें पुरुष ही इनफर्टिलिटी की समस्या का सामना करचते हैं
सच: अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप गलत सोच रहे हैं और आपको सच जानने की जरुरत है। इनफर्टिलिटी किसी भी पुरुष को हो सकती है, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी पुरुष की उम्र कितनी है।