April 19, 2024

भारत विकास परिषद ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Faridabad/Alive News : एलायंस क्लब अरोग्या, वर्धमान महावीर सेवा सोसायटी एवं भारत विकास परिषद शाखा एनआईटी फरीदाबाद के सानिध्य में सैक्टर 17 स्थित कम्यूनिटी सेन्टर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में डिस्ट्रिक गवर्नर एल्ली पुनीत मिश्रा, टी डी गुलाटी, डीडी शर्मा, निधि जैन, अशोक गुप्ता, अंजु राणा, रितु गौर, आशा मिश्रा, डॉ. शशि गांधी, पुष्पा जैन, पुनम आहूजा, संगीता चिलाना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डिस्ट्रिक गर्वनर एल्ली पुनीत मिश्रा ने कहा कि महिलाएं वह होती है जो कि दो घरों को चलाती है एक मायका ओर दूसरा ससुराल इसीलिए इनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता।

उन्होंने कहाकि नारी का सम्मान करना चाहिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी सदैव अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आव्हान किया कि वह अपने आपको कभी कमजोर ना समझे और हर कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं आज हमारे देश की महिलाएं डॉक्टर, वैज्ञानिक सहित हवाई जहाज, टै्रने चला रही है इसीलिए अपने आपको मजबूत बनाये ओर देश, प्रदेश व समाज के उत्थान में अपनी अहम भागीदारी निभाएं।

इस मौके पर आयी हुई महिलाओं ने भी अपने-अपने सम्बोधन में महिलाओं को सशक्त, मजबूत बने रहने की अपील की और कहा कि आत्मनिर्भर बनकर अपने आप में एक ताकत बने। इस अवसर पर बेहतर मंच संचालन डा. लीना कैसर एवं निधि जैन द्वारा किया गया जिसकी सभी ने प्रशंसा की।