March 29, 2024

भारत विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज पर्व

Faridabad/Alive News : भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टूलिप गॉडर्न में हरियााली तीज महोत्सव, दायित्व ग्रहण एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि की ओर से आबकारी एवं कराधान उपायुक्त सुमन सिंधू ने दीप जला कर किया। विशिष्ठ अतिथि के रुप में नीरजा बंसल उपस्थित थी।

कार्यक्रम में सभी महिलाएं पारंपरिक वेषभूषा में थी। सबसे पहले सभी महिलाओं ने अपने हाथों में मेंहदी लगवाई। उसके बाद ब‘चों के लिए प्रश्नोत्तरी व फैशन शो व डांस का आयोजन किया गया। उसके उपरांत महिलाओं ने सांस्कृतिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया।

इस मौके पर संस्था की महिला संयोजिका कल्पना अग्रवाल भी उपस्थित थी। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में अनिल गर्ग को प्रधान चुना गया। सचिव पद के लिए प्रदीप टिपरवाल व कोषाध्यक्ष के लिए अजय मल्होत्रा को चुना गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दुसरे को तीज की बधाई दी।