April 20, 2024

भारतीय प्रवासी परिषद के सदस्यों ने नंगला में चलाया सफाई अभियान

Faridabad/Alive News : भारतीय प्रवासी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में एनआईटी विधानसभा-86 स्थित नंगला रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर 20 से 25 युवाओं ने डै्रस पहनकर व पॉलीथीन की थैलियां लेकर क्षेत्र में गंदगी को अपने हाथों से उठाया और उसे एक नियोजित स्थान पर एकत्रित किया।

2

इस मौके पर सफाई अभियान सेवा समिति, विकास संघर्ष समिति, पूर्वांचल एकता परिषद, ऑल इण्डिया जमाते-सलमानी आदि सामाजिक संस्थाओं ने इस सफाई अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर संतोष यादव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा चलाय गये स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने इस अभियान की शुरूआत की है।

उन्होंने बताया कि यह पूरी टीम प्रत्येक रविवार को क्षेत्र में सफाई अभियान चलायेगी और वह क्षेत्रवासियों से निवेदन करते है कि अपने अपने क्षेत्र व घर के आसपास सफाई अवश्य रखे क्योकि यह उन्हीं के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान में सभी कालोनीवासियों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए क्योकि सफाई का जिम्मा केवल प्रशासन का ही नहीं है हमें भी अपने क्षेत्र को सुंदर व खूबसूरत रखने के लिए साफ रखना पडेगा।

3

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों के कूडे को इधर उधर ना फैंके बल्कि उसे एक समायोजित स्थान पर एकत्रित करे ताकि निगम प्रशासन उस कूडे को समय रहते उठा सके। अगर कोई प्रशासन का अधिकारी नहीं आता तो सफाई अभियान सेवा समिति द्वारा चलाया गया वाहन उस कूडे को उठा कर ले जायेगा।

4

इस मौके पर भारतीय प्रवासी परिषद से राजू भाई, लल्लन, अफजल, अशोक कुश्वाह, सुदर्शन वशिष्ठ, राम अवध, विश्वनाथ, विनय, अमित कुमार, राजेश सिंह, प्रमोद यादव, सतपाल, श्रवण व पूर्वाचल एकता परिषद से यशवंत मोर्या, भारत मिश्रा, श्रीभगवान, विकास संघर्ष समिति से सुरेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह, राजपाल सिंह, सफाई अभियान सेवा समिति से पठानिया, असलम खान, जितेन्द्र खटाना, अमरचंद, ऑल इण्डिया जमाते सलमानी से नवील सलमानी, सजा सलमानी, रफीम, इमरान, इरफान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।