March 29, 2024

भारतीय विश्वकर्मा जनहित सेवा समिति समाज के हर वर्ग की समस्याओं को करेंगी उजागर : किरण सौरोत

Faridabad/Alive News : भारतीय विश्वकर्मा जनहित सेवा समिति की पलवल जिले की कार्यकारिणी की घोषणा आज प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल सौरोत एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष किरण सौरोत के दिशा निर्देश में की गयी। इस मौके पर रणवीर ङ्क्षसह सौरोत को पलवल के जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौपी गयी।

जिला उपाध्यक्ष पलवल सोहनपाल सिंह, के.पी. सिंह प्रदेश प्रवक्ता, आदर्श जैन प्रदेश सचिव, ब्रिजेश सिंह एरिया आफिसर पलवल, हेमलता कटारिया डीपीआरओ, जितेन्द्र भाटी जिलाध्यक्ष फरीदाबाद आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भारतीय विश्वकर्मा जनहित सेवा समिति केवल और केवल सामाजिक कार्यो में हमेशा अपनी अग्रणीय भूमिका निभायेगी उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जो जिम्मेवारी आज हम रणवीर सिंह सौरोत को सौंप रहे है उस जिम्मेवारी को वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभायेंगे।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कमल सौरोत एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष किरण सौरोत ने कहा कि भारतीय विश्वकर्मा जनहित सेवा समिति समाज के हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को उठायेगी और उन्हें हल करवायेगी। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य ध्येय यही है कि जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलायी जाये और उनकी समस्याओं को समाप्त किया जाये। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह सौरोत युवा होने के साथ साथ शिक्षित एवं ईमानदार भी है और ऐसे लोगों की आज समिति को जरूरत भी है। इस अवसर पर गांव वासी लाला राम पार्षद, ताराचंद पार्षद, मा. बलवीर पार्षद, मा. जसवंत सिंह पार्षद, लखन सिंह सौरोत पार्षद नगर पालिका होडल, बुदराम पंचायत मैम्बर, देवीराम, धर्मवीर सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।