April 19, 2024

अनाथ बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

Faridabad/Alive News : एन.एच.2 स्थित अनाथ आश्रम में वीरवार को तानी भाटिया ने अपना जन्मदिन मनाया। सभी ने अनाथ बच्चों के बीच जाकर तानी भाटिया का केक काटकर और गरीब एवं अनाथ बच्चों को केक, टॉफी, फ्रूटी एवं बिस्कुट खिलाकर सेलीब्रेट किया। इस मौके पर तानी भाटिया ने कहा कि आज अनाथ बच्चों के बीच में आकर उन्होंने जो जन्मदिन मनाया है, यह उनके लिए यादगार रहेगा।

वो चाहती हैं कि अनाथ बच्चों की जिंदगी में भी खुशियां हों और वो भी अपनी जिंदगी का हर पल खुशी से मनाएं। अनाथ आश्रम के प्रबंधन ने भी तानी भाटिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और नन्हें अनाथ बच्चों के साथ अपनी जन्मदिन की खुशियां बांटने के लिए उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके पिता हरी भाटिया, माता दीपा भाटिया, स्मृति भाटिया भाभी, भाई नितिन भाटिया एवं पूनम भाटिया उनके साथ मौजूद थे।