March 29, 2024

भाजपा मुजेसर मंडल की कार्यकारिणी घोषित

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी मुजेसर मंडल की कार्यकारिणी के गठन को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक मूलचन्द शर्मा, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महामंत्री देवेन्द्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रताप, निगरानी कमेटी सदस्य मुकेश गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य रवि सोनी आदि उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत मुजेसर मंडल अध्यक्ष प्रमोद गिल एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुजेसर मंडल की कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष प्रमोद गिल द्वारा किया गया। कार्यकारिणी में महामंत्री दीपांशु अरोड़ा, अनुराग गर्ग, उपाध्यक्ष संजीव कुशवाहा, रवि कश्यप, सुंदर लांबा, योगेश बंसल, कुसुम शर्मा, मनीषा कपूर, सचिव राजकुमार(राजू), कुलदीप सिंह (मोंटू), महेन्द्र सिंह, पंकज पोद्दार, हरेराम, चंद्रप्रकाश, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, मंडल मीडिया प्रमुख मनीष शर्मा का गठन किया गया। वहीं कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित थे।