March 28, 2024

भाजपा लड़ाएगी सिम्बल पर निगम चुनाव : यशवीर डागर

Faridabad / Alive News : एन.आई.टी विधान सभा के विकास कार्यो और नगर निगम चुनाव को मद्देय नज़र रखते हुए भाजपा युवा मोर्चा के राष्टीय  कोषाध्यक्ष यशवीर डागर आज जिमखाना क्लब में पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकारों को यशवीर डागर ने बताया कि भाजपा नगर निगम चुनाव में अपने प्रतियाशियों को सिम्बल पर चुनाव लड़ाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके  एन.आई.टी- 86 में 8 वार्ड आते है और हम 6 वार्ड पर भारी बहुमत से जीत रहे है। उन्होंने  कहा कि मुख्यमंत्री ने एन.आई.टी के विकास के लिए करीब 20  करोड़ के विकास कार्यो की घोषणा हुई है । जो आचार संहिता लगने से रुक गए है। परन्तु एन.आई.टी के विकास के पैसे को चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद क्षेत्र पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एन.आई.टी की दुर्दशा को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पूर्णतः जानकारी दी जा चुकी है। इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, राजीव जेटली, भाजपा नेता कविंदर फागना, भगवान सिंह, राजकुमार वोहरा इत्यादि भाजपा नेता मौजूद थे।