March 28, 2024

जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए भाजपा है कृतसंकल्प : नीरा तोमर

Faridabad/Alive News : जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देने में भारतीय जनता पार्टी कृतसंकल्प है यह उदगार भाजपा प्रदेश सचिव नीरा तोमर ने स्प्रिंग फिल्ड कालोनी में मंडल के वार्ड 22, 26 व 27 तीनों वार्डो की बूथ समितियो की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव मदन पुजारा द्वारा की गयी। बैठक मेंं डा. कौशल बाठला, सरोज सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रभारी के तौर पर नीरा तोमर एवं मदन पुजारा ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की।
इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए नीरा तोमर ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है और कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचाने में अपनी अहम भूमिका निभाये तभी पार्टी मजबूत बनती है और भाजपा का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी तरह पार्टी के लिए समर्पित है और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का पूरा पूरा प्रयास कर रहा है यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सर्वश्रेष्ठ पार्टी घोषित हुई है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव मदन पुजारा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को परिवार का सदस्य मानती है और यही वजह है कि पार्टी का पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी लगन व मेहनत से पार्टी की योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहा है जिससे की जनता का पार्टी के प्रति विश्वास बड़ रहा है और पार्टी का ग्राफ दिन पर दिन बढता जा रहा है। जिसका श्रेय देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर जैसे ओजस्वी राजनेताओं को दिया जाता है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश को न 1 पर पहुंचाया है उसी तरह फरीदाबाद के सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर ने फरीदाबाद को वीआईपी बना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। नीरा तोमर व मदन पुजारा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी नगर निगम चुनावों क तैयारियों में जुट जाये और इन चुनावों में भी भाजपा केा पूर्ण बहुमत से लाना है इसके लिए मेहनत करे एवं महापौर, वरिष्ठ उपमहापौर एवं उपमहापौर भाजपा का ही होना चाहिए इसको लेकर जन जन तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाये।
इस बैठक के अंत में मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव ने आये हुए सभी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद जताया। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद अजय बैंसला, जितेन्द्र यादव, पूर्व मीडिया प्रभारी उमेश भाटी, पूर्व जिला सचिव मुकेश शर्मा, आशा शर्मा, रेखा दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष मीना पांडे, राज राणा, हिमांशु अग्रवाल, प्रमोद गोस्वामी, विनोद गुप्ता, हरीश बैंसला, राजेन्द्र यादव, विरेन्द्र लाला सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।